Is Afternoon Nap Healthy Science Behind Daytime Sleep | क्या दोपहर में सोना सेहत के लिए सही है

Date:


Last Updated:

Afternoon Naps and Health: दोपहर की झपकी शरीर को ताजगी दे सकती है, लेकिन रोजाना लंबी नींद लेने से रात की गहरी और REM स्लीप प्रभावित हो सकती है. कई रिसर्च बताती हैं कि दोपहर झपकी से इम्यूनिटी पर पॉजिटिव असर हो सकता है, लेकिन यह रात की नींद के पैटर्न को बदल सकती है. इसलिए दोपहर में सीमित समय की पावर नैप लेना बेहतर माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दोपहर में कुछ देर की नींद सेहत के लिए फायदेमंद होती है.

Daytime Napping Good or Bad: नींद हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद जरूरी है. नींद के बिना कई गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने की सलाह देते हैं. नींद दिनभर की शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करने में मदद करती है. आमतौर पर दोपहर 2 से 4 बजे के बीच लोगों को नींद और सुस्ती महसूस होती है, जिसे पोस्टप्रांडियल डिप कहा जाता है. इसी वजह से कई लोग दोपहर में झपकी लेना पसंद करते हैं. हालांकि सवाल यह है कि क्या दोपहर की नींद सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

साइकोलॉजी टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ रिसर्च में पाया गया है कि दोपहर की झपकी रात की नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है. चीन में हुई एक स्टडी में भी यह देखा गया कि दोपहर में लंबी झपकी लेने वालों में कोविड-19 संक्रमण की दर अधिक थी. इससे यह सवाल उठा कि क्या नियमित रूप से दिन में सोना हमारी इम्यूनिटी या रात की नींद पर बुरा असर डालता है. हालांकि कुछ रिसर्च में पता चला है कि दोपहर को थोड़ी देर की पावर नैप लेने से सेहत को फायदे मिल सकते हैं. इससे कई तरह की समस्याओं का खतरा कम हो सकता है और इम्यून सिस्टम पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है.

स्लीप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दोपहर में 20 से 30 मिनट की पावर नैप दिमाग को तरोताजा कर सकती है. सीमित समय की झपकी लेने से सतर्कता, मूड और कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है. यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो रात में पूरी नींद नहीं ले पाते या जिनका काम मेंटल फोकस से जुड़ा होता है. छोटी झपकी दिमाग को रीसेट करने का काम करती है. हालांकि दोपहर में लंबी नींद नहीं लेनी चाहिए. इससे रात की नींद प्रभावित हो सकती है. अगर आप दोपहर में 60 से 90 मिनट या उससे ज्यादा सोते हैं, तो इससे रात में नींद आने में देरी हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कुछ रिसर्च में संकेत मिला है कि छोटी झपकी लेने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम को फायदा हो सकता है. दोपहर में थोड़ी देर आराम करने से तनाव हार्मोन कम हो सकते हैं, जिससे शरीर संक्रमण से बेहतर तरीके से लड़ पाता है. हालांकि यह फायदा व्यक्ति की लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है. जिन लोगों को अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या है, उनके लिए दिन में सोना नुकसानदायक हो सकता है. वहीं बुजुर्गों में बहुत अधिक दिन की नींद कभी-कभी किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है. इसलिए अपनी व्यक्तिगत जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति को समझना जरूरी है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related