LPG Crisis LIVE: भारत गैस के लोनी प्लांट से रोज 70 हजार सिलेंडर की सप्लाई, घरेलू गैस की कोई कमी नहीं

Date:

[ad_1]

अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान की लड़ाई के के बीच भारत में एलपीजी को लेकर अफवाहों और कमी की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. कई शहरों में सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है. जहां एक तरफ गाजियाबाद के लोनी स्थित भारत गैस प्लांट के अधिकारियों ने साफ कहा है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और रोजाना करीब 70 हजार सिलेंडर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के डिस्ट्रीब्यूटर्स को भेजे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कमी का असर दिखाई देने लगा है.

लखनऊ में इसका असर सीधे रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ा है. एलपीजी सिलेंडर आसानी से न मिलने के कारण कई होटल और ढाबों ने एक बार फिर पुराने तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं. कई जगहों पर अब लकड़ी और कोयले की भट्टी पर मटन और चिकन पकाया जा रहा है. रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि करीब एक दशक पहले तक वे इसी तरह खाना बनाते थे, लेकिन गैस के इस्तेमाल के बाद यह तरीका लगभग खत्म हो गया था.

राजधानी दिल्ली में भी गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली, जहां हालात संभालने के लिए पुलिस तक तैनात करनी पड़ी. वहीं कमर्शियल एलपीजी की कमी के चलते कम से कम 12 रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं. इस बीच सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग के आरोप भी सामने आए हैं, जहां एक सिलेंडर के लिए 5000 रुपये तक मांगे जाने की बात कही जा रही है.

अब ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में लोगों को मिलेगा एक गैस सिलेंडर, सरकार का बड़ा ऐलान

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब ग्रामीण घरेलू ग्राहकों के लिए सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है. इस फैसले का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना और वितरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना है ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की पैनिक बुकिंग या किल्लत का सामना न करना पड़े.

भारत 60% LPG आयात करता है जिसका 90% हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है, मंत्रालय ने बताई अपनी सबसे बड़ी चिंता

एलपीजी: हॉर्मुज रूट सबसे बड़ी चुनौती
हालांकि, एलपीजी की स्थिति कच्चे तेल के मुकाबले थोड़ी अधिक चुनौतीपूर्ण है. बताया गया कि भारत अपनी जरूरत का 60% एलपीजी आयात करता है जिसका 90% हिस्सा अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आता है. कतर जैसे देशों से आने वाली सप्लाई इसी रूट पर निर्भर है. इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय कार्यकारी समिति बनाई है. अधिकारियों ने बताया कि देश में रोजाना 50 लाख सिलेंडर बांटे जा रहे हैं. पैनिक बुकिंग के कारण मांग बढ़ी है इसलिए सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराहट में बुकिंग न करें और अस्पतालों जैसे आपातकालीन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है.

LPG Crisis LIVE: कच्चे तेल की 70% आपूर्ति सुरक्षित, पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दावा

पेट्रोलियम मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया कि कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर भारत फिलहाल कंफर्टेबल स्थिति में है. भारत के कच्चे तेल के कुल आयात का 70% से अधिक हिस्सा अब ऐसे समुद्री मार्गों से आ रहा है जो तनावग्रस्त ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से होकर नहीं गुजरते. सरकार ने पिछले कुछ समय में अपनी सप्लाई चेन को इस तरह डायवर्सिफाई किया है कि युद्ध की स्थिति में भी देश के एक लाख रिटेल आउटलेट्स पर पेट्रोल-डीजल की कमी (ड्राई-आउट) की कोई सूचना नहीं है.

 

LPG Crisis LIVE: तेल और गैस की किल्‍लत पर क्‍या बोले कांग्रेस नेता मनीष‍ तिवारी?

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, “सबसे बड़ा सवाल भारत की ऊर्जा सुरक्षा का है, भारत के दृष्टिकोण से मूल मुद्दा यह है कि कितने भारतीय ध्वजवाहक जहाज या भारत के लिए माल ले जाने वाले कितने तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति है. आखिरकार कच्चे तेल का एक बैरल अब सौ डॉलर के करीब पहुंच रहा है. अगर मिडिल ईस्ट में लड़ाई का शांतिपूर्ण हल निकलता है तो हर कोई बहुत खुश होगा. लेकिन भारत सरकार को सबसे पहले दो बातों पर ध्यान देना चाहिए, पहला, खाड़ी देशों में रहने वाली लोगों की बड़ी आबादी की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करना और यह पक्का करना कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा कमज़ोर न हो. इस मामले में सरकार को सदन में एक बहुत ही पार्दर्शी बयान देना चाहिए कि हमारे सामरिक पेट्रोलियम भंडार की क्या स्थिति है.”

LPG Crisis LIVE: ‘पहले स्‍ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से 45% कच्चा तेल और 60% एलपीजी आती थी अब…’, संसद में हरदीप सिंह पुरी ने स्‍पष्‍ट की भारत की स्थिति

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में देश की ऊर्जा सुरक्षा पर ऐतिहासिक बयान देते हुए कहा कि भारत ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली आपूर्ति से भी अधिक मात्रा में कच्चे तेल का वैकल्पिक इंतजाम कर लिया है. संकट से पहले भारत अपनी जरूरत का 45% कच्चा तेल और 60% एलपीजी खाड़ी देशों से आयात करता था, जिसे अब अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस जैसे देशों से आयात कर डायवर्सिफाई (विविधतापूर्ण) कर दिया गया है. हरदीप पुरी ने भरोसा दिलाया कि संघर्ष लंबा खिंचने की स्थिति में भी भारत के पास पर्याप्त स्टॉक और वैकल्पिक मार्ग मौजूद हैं।

LPG Crisis LIVE: गैस की कालाबाजारी पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक, सपा सांसद डिंपल यादव का केंद्र पर हमला

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने देश में एलपीजी की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार जमीनी हकीकत और लोगों की समस्याओं को स्वीकार ही नहीं कर रही है. डिंपल यादव ने सवाल उठाया कि जब कमर्शियल और घरेलू गैस की भारी कालाबाजारी हो रही है और लोग आपस में लड़ रहे हैं, तो सरकार समाधान कैसे निकालेगी? उन्होंने गैस के साथ-साथ हवाई टिकटों की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई और पूछा कि आम आदमी पर इस बोझ का मुनाफा कौन कमा रहा है? डिंपल ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि महज दो हफ्तों के संकट ने सरकार की निर्भरता की पोल खोल दी है. उन्होंने सरकार से जवाब मांगा कि आखिर युवाओं और आम जनता को इस संकट से उबारने के लिए उनकी क्या तैयारी है.

LPG Crisis LIVE: ईरान संकट पर भारत की ‘हाई-पावर’ कमेटी: अमित शाह की अगुवाई में 3 दिग्गजों ने संभाली कमान!

ईरान संकट के चलते उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों पर भारत सरकार पूरी तरह मुस्तैद है. सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों का एक उच्चस्तरीय समूह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है. इस शक्तिशाली समिति की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी सदस्य के रूप में शामिल हैं. यह मंत्री समूह अब तक कई दौर की महत्वपूर्ण बैठकें कर चुका है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश की ऊर्जा सुरक्षा और कूटनीतिक हितों की रक्षा करना है. यह समूह भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए अन्य संबंधित मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करेगा. सरकार की इस सक्रियता का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता का असर भारत की घरेलू आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर न पड़े.

LPG Crisis LIVE: ‘पहले 27 देशों से पेट्रोल-डीजल आता था अब 40’, हरदीप सिंह पूरी ने बताया पिछली सरकार की तुलना में अब क्‍या है अंतर?

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में देश की ऊर्जा सुरक्षा पर महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि सरकार ने रणनीतिक कदम उठाते हुए तेल आयात के स्रोतों को 27 से बढ़ाकर 40 देशों तक पहुचा दिया है, जिससे पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और एटीएफ की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हुई है. पुरी ने रेखांकित किया कि इतिहास में पहली बार ‘स्ट्रेट’ (समुद्री मार्ग) बंद होने जैसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे भारत सफलतापूर्वक नेविगेट कर रहा है. जहां पड़ोसी देशों में ईंधन संकट के कारण स्कूल तक बंद करने पड़े, वहीं भारत ने प्राथमिकता के आधार पर नेचुरल गैस की सप्लाई को बेहतर ढंग से मैनेज किया है. सरकार के इन दूरदर्शी फैसलों ने वैश्विक संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और आम जनता को बड़ी राहत दी है.

LPG Crisis LIVE: ‘घरेलू एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई है’, संसद में हरदीप पुरी ने दी जानकारी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ईंधन आपूर्ति को लेकर देश को बड़ी राहत दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई है और बड़े एलएनजी (LNG) कार्गो रोजाना भारत पहुंच रहे हैं. पुरी ने बताया कि भारत ने अब अपनी निर्भरता खाड़ी देशों से हटाकर कनाडा, अमेरिका, नॉर्वे और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों तक फैला दी है, जिससे आपूर्ति सुरक्षित हुई है. कालाबाजारी रोकने के लिए कमर्शियल एलपीजी को रेगुलेट किया गया है, जिसका उद्देश्य दंड देना नहीं बल्कि पारदर्शी व्यवस्था बनाना है. इसके साथ ही खुदरा चैनलों के माध्यम से केरोसिन (मिट्टी का तेल) भी उपलब्ध कराया जा रहा है. सरकार के इन कदमों से स्पष्ट है कि देश में गैस उत्पादन पर्याप्त है और वितरण प्रणाली को मजबूत किया गया है.

LPG Crisis LIVE: पैनिक करने की जरूरत नहीं, वैकल्पिक रूट से कच्‍चा तेल आ रहा है, लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में देश को आश्वस्त करते हुए कहा कि गैस और ईंधन की आपूर्ति को लेकर पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है और सीएनजी (CNG) की सप्लाई भी 100 प्रतिशत जारी है. वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. मंत्री ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) से बचें. सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है.

दिल्ली में नॉनवेज पर ‘गैस का ग्रहण’: न्यू अशोक नगर की दुकानों पर लटके पोस्टर, स्वाद के शौकीन मायूस!

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में गहराते गैस संकट ने नॉनवेज प्रेमियों और दुकानदारों की कमर तोड़ दी है. मस्जिद वाली गली में स्थित मशहूर नॉनवेज दुकानों के बाहर ‘ग्रेवी आइटम उपलब्ध नहीं’ के पोस्टर लग गए हैं. एफएम बिरयानी के मालिक शादाब सहित कई दुकानदारों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है और घरेलू सिलेंडर के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. हालात इतने खराब हैं कि कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर गांव लौटने को मजबूर हैं. गैस न मिलने के कारण दुकानदार अब मिट्टी के तेल के स्टोव और इलेक्ट्रिक हीटर जैसे वैकल्पिक साधनों का सहारा ले रहे हैं जबकि कुछ लोग लकड़ी जलाने की पाबंदी के कारण लाचार हैं. त्योहारों के सीजन में दुकानें खाली पड़ी हैं और लोग जीवन में पहली बार गैस की ऐसी भारी किल्लत और कालाबाजारी देख रहे हैं. यह संकट न केवल कारोबार को प्रभावित कर रहा है, बल्कि दिल्ली की मशहूर खान-पान संस्कृति पर भी भारी पड़ रहा है.

LPG Crisis LIVE: जयपुर में LPG की ‘लूट’: ₹900 का घरेलू सिलेंडर ₹3000 में ब्लैक, ढाबों पर धड़ल्ले से हो रहा खेल!

जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की भारी कालाबाजारी का खुलासा हुआ है. न्यूज18 इंडिया की पड़ताल में सामने आया कि गोपालपुरा रोड स्थित कोचिंग हब में ढाबा और होटल संचालक ₹900 का घरेलू सिलेंडर ₹2800 से ₹3000 के बीच खरीद रहे हैं. व्यावसायिक सिलेंडर  की कमी का फायदा उठाकर बिचौलिए धड़ल्ले से घरेलू गैस की अवैध सप्लाई कर रहे हैं. ढाबा संचालकों ने स्वीकार किया कि वे जानते हैं कि यह गलत है लेकिन मजबूरी में वे ब्लैक में सिलेंडर खरीदकर इसका भार ग्राहकों पर डाल रहे हैं. कई ढाबों पर प्रति प्लेट ₹10 तक की बढ़ोतरी कर दी गई है. यह अवैध कारोबार न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि घनी आबादी वाले कोचिंग इलाकों में बड़ी दुर्घटना को न्योता भी दे रहा है.

LPG Crisis LIVE: पंजाब में गहरा सकता है रसोई गैस का संकट? CM भगवंत मान ने ब्लैक मार्केटिंग को लेकर दी बड़ी चेतावनी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में पश्चिम एशिया के तनाव के कारण संभावित एलपीजी (LPG) संकट को लेकर जनता को आगाह किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के साथ इस मुद्दे पर बातचीत जारी है और अफवाहों से बचने की सलाह दी है. मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों (DC) को निर्देश दिए हैं कि गैस की आपूर्ति सुचारू रखी जाए और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी न होने दें. मान ने चेतावनी दी है कि लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने प्रशासन को हर हाल में रोजमर्रा की जरूरी चीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.

LPG Crisis LIVE: भारत गैस के लोनी प्लांट से रोज 70 हजार सिलेंडर की सप्लाई, घरेलू गैस की कोई कमी नहीं

एलपीजी की कथित कमी और अफवाहों के बीच गाजियाबाद के लोनी स्थित भारत गैस प्लांट के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. प्लांट से प्रतिदिन करीब 70 हजार एलपीजी सिलेंडर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के अलग-अलग डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास भेजे जा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार गैस की उपलब्धता में किसी तरह की कमी नहीं है और लोगों को पैनिक बुकिंग या घबराने की जरूरत नहीं है.

प्लांट अधिकारियों ने बताया कि हर दिन करीब 150 से 200 ट्रक सिलेंडरों से लोड होकर विभिन्न जिलों में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए रवाना होते हैं. उनका कहना है कि ईरान-इजरायल तनाव से पहले भी प्लांट से रोजाना लगभग 70 हजार सिलेंडर ही सप्लाई किए जाते थे और अभी भी उतनी ही मात्रा में वितरण जारी है. यानी घरेलू गैस की सप्लाई में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

LPG cylinders Shortage Live Updates: कमर्शियल गैस की किल्लत के बीच भट्टी-चूल्हों की मांग बढ़ी, दुकान पर ग्राहकों की भीड़

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी का असर अब बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है. गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों के मालिक अब भट्टी और पारंपरिक चूल्हे खरीदने के लिए दुकानों का रुख कर रहे हैं. भट्टी बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में अचानक मांग इतनी बढ़ गई है कि वे ग्राहकों को समय पर सप्लाई तक नहीं दे पा रहे हैं.

भट्टी विक्रेताओं के मुताबिक आम दिनों में जहां सीमित संख्या में ही चूल्हे या भट्टियां बिकती थीं, वहीं अब रोजाना कई नए ग्राहक आ रहे हैं. उनका कहना है कि एलपीजी सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण होटल, ढाबे और छोटे रेस्टोरेंट मालिक मजबूरी में लकड़ी या कोयले से चलने वाली भट्टियां खरीद रहे हैं.

LPG cylinders Shortage Live Updates: एलपीजी की कमी से लखनऊ के रेस्टोरेंट में फिर जला चूल्हा, लकड़ी-कोयले पर पक रहा मटन-चिकन

अपनी लजीज नॉनवेज डिशेज के लिए मशहूर लखनऊ में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी का असर अब रेस्टोरेंट कारोबार पर भी दिखने लगा है. गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण शहर के कुछ रेस्टोरेंट ने एक बार फिर पुराने तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं. अब कई जगहों पर एलपीजी की जगह लकड़ी और कोयले की भट्टी (चूल्हे) पर मटन और चिकन पकाया जा रहा है.

शहर के एक बड़े नॉनवेज रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि करीब 10 साल पहले तक वे इसी तरह कोयले की भट्टी पर खाना पकाते थे, लेकिन बाद में एलपीजी गैस के इस्तेमाल से यह तरीका लगभग बंद हो गया था. उनका कहना है कि इन दिनों एलपीजी सिलेंडर आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं, इसलिए मजबूरी में फिर से पारंपरिक तरीके से खाना बनाना शुरू किया गया है.

रेस्टोरेंट मालिक के मुताबिक दिलचस्प बात यह है कि कोयले और लकड़ी की आंच पर पकने से खाने का स्वाद और भी बेहतर हो गया है, जिसे ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं. कई ग्राहकों ने भी बताया कि चूल्हे पर बना मटन-चिकन खाने के बाद उन्हें घर का पारंपरिक स्वाद महसूस हुआ. एक ग्राहक ने कहा कि यह खाना इतना स्वादिष्ट है कि मां के हाथ के खाने की याद आ गई.

LPG Crisis LIVE: एलपीजी सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

राजधानी दिल्ली के झंडेवालान इलाके में गैस एजेंसी के बाहर एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी दिखी. भीड़ बढ़ने के कारण गैस एजेंसी को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर इकट्ठा हो गए थे, जिससे अफरातफरी जैसा माहौल बन गया.

LPG Crisis LIVE: शिमला के होटल में शादियों की बुकिंग कैंसिल, इंडक्शन चूल्हे पर बन रही चाय

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटलों के लिए कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद हो गई है. हालात ये हैं कि खाने-पीने की जिन चीजों को बनाने में ज्यादा गैस खर्च होती है, उन्हें होटलों ने अपने मैन्यू से बाहर कर दिया है. तली हुई चीजें और चाइनीज फूड को भी मेन्यू बाहर कर दिया गया है. गैस बचाने के लिए बिजली से चलने वाले चूल्हे से चाय बनाई जा रही है. पढ़ें खबर विस्तार से…

LPG cylinders Shortage Live Updates: 5000 रुपये में ब्लैक हो रहे एलपीजी सिलेंडर, पीएनजी में भी कटौती

दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी का असर अब रेस्टोरेंट कारोबार पर दिखने लगा है। गैस की आपूर्ति घटने के कारण शहर के कम से कम 12 रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं. इस बीच ब्लैक मार्केटिंग के आरोप भी सामने आए हैं, जहां एक सिलेंडर के लिए 5000 रुपये तक मांगे जा रहे हैं. साथ ही पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई में भी कटौती ने होटल और फूड इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

LPG cylinders Shortage Live Updates: दिल्ली में प्लेट से गायब हो रहे है छोले भटूरे, रेस्टोरेंट में मेन्यू कट

रसोई गैस की किल्लत का सीधा असर दिल्ली के रेस्टोरेंट पर दिखने लगा है. यहां ढाबे वाले अपने मेन्यू को काटकर छोटा कर रहे हैं. पहले जहां एक ढाबे पर छह से सात चीज़ें मिलती थीं, वहीं अब वहां केवल दो ही मिल रही हैं. रेस्टोरेंट-ढाबों पर पोस्टर लगा दिया गया है कि सिलेंडर न होने की वजह से ये किया जा रहा है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related