अमेठी में सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें खराब, मजबूरी में मरीजों को जाना पड़ रहा प्राइवेट सेंटर

Date:

[ad_1]

Last Updated:

अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौरीगंज के जिला अस्पताल, जामों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य सीएचसी के साथ-साथ खुद जिला अस्पताल का अल्ट्रासाउंड केंद्र भी नियमित रूप से संचालित नहीं होता. इसके कारण मरीज आते हैं और लंबी लाइन लगानी पड़ती है. बाद में पता चलता है कि आज अल्ट्रासाउंड होगा ही नहीं, जिसके बाद उन्हें प्राइवेट केंद्रों पर जाकर अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ते हैं.

अमेठी: जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्र मजाक बनकर रह गए हैं. कहीं डॉक्टर नहीं हैं तो कहीं मशीन में खराबी के कारण केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं. यह तस्वीर अमेठी जिले की है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है. जिले में अल्ट्रासाउंड केंद्र समय पर और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ संचालित न होने के कारण मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

महंगे दाम देकर करना पड़ता है अल्ट्रासाउंड 

यह तस्वीरें अमेठी जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की हैं, जहां अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौरीगंज के जिला अस्पताल, जामों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य सीएचसी के साथ-साथ खुद जिला अस्पताल का अल्ट्रासाउंड केंद्र भी नियमित रूप से संचालित नहीं होता. इसके कारण मरीज आते हैं और लंबी लाइन लगानी पड़ती है. बाद में पता चलता है कि आज अल्ट्रासाउंड होगा ही नहीं, जिसके बाद उन्हें प्राइवेट केंद्रों पर जाकर अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ते हैं. महंगे दाम देकर उन्हें अपनी सेहत की जांच करानी पड़ती है.

अल्ट्रासाउंड केंद्र समय पर संचालित नहीं होता

अल्ट्रासाउंड केंद्र को लेकर स्थानीय निवासी और मरीजों के तीमारदार बताते हैं कि अल्ट्रासाउंड केंद्र समय पर संचालित नहीं होता, जिसके कारण प्राइवेट अल्ट्रासाउंड ही मरीजों की सेहत का सहारा बन जाता है. उनका कहना है कि सरकारी तंत्र इस पर ध्यान नहीं देता, जिसके कारण मरीजों को परेशानी होती है. वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी और अल्ट्रासाउंड जांच कराने आए विवेक कुमार तिवारी बताते हैं कि अल्ट्रासाउंड केंद्र समय पर संचालित न होने से काफी दिक्कतें होती हैं. खासकर गर्भवती महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है.

अल्ट्रासाउंड केंद्र को लेकर शासन से पत्राचार किया गया है

वहीं इस पूरी समस्या को लेकर जब अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्र को लेकर शासन से पत्राचार किया गया है. वर्तमान समय में रेडियोलॉजिस्ट की थोड़ी कमी है, जिसके लिए शासन को अवगत कराया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र समय पर संचालित हों, इसके लिए उपलब्ध संसाधनों के अनुसार मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related