[ad_1]
Last Updated:
सीआईएसएफ की इंटेलिजेंस विंग ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से एक महिला और एक पुरुष पैसेंजर को हिरासत में लिया है. दोनों अल्माटी जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. दोनों की हरकतों को देखने के बाद सीआईएसएफ को दोनों पर शक हुआ था.
अल्माटी जा रहे दो विदेशी पैसेंजर को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया है.
Delhi IGI Airport News: एयरपोर्ट पर दोनों की निगाहें कुछ ज्यादा बहकने लगी थीं. दोनों पैसेंजर्स मंसूबे तक पहुंचने के करीब भी थे. लेकिन, तभी सीन में एयरपोर्ट की सुरक्षा संभाल रही सीआईएसएफ की इंट्री हो गई. पूरा सच जानने के बाद दोनों पैसेंजर्स को सीआईएसएफ ने अपनी हिरासत में ले लिया. इसके बाद, दोनों पैसेंजर्स की तमाम ख्वाहिशें धरी की धरी रह गई. फिलहाल दोनों पैसेंजर्स को सीआईएसएफ ने कस्टम इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के हवाले कर दिया गया है.
दोनों पैसेंजर को देखने के बाद क्यों हुआ सीआईएसएफ को शक?
- दोनों पैसेंजर अपने बैग कुछ इस तरह उठा रहे थे, जैसे उनके अंदर फूल या रुई भरी हो. सीआईएसएफ के जवानों की समझ से यह परे था कि विदेश जा रहे दोनों पैसेंजर्स के बैग इतने हल्के कैसे हो सकते हैं.
- इसके बाद, उन्होंने देखा कि दोनों पैसेंजर ने पैनी निगाह के साथ टर्मिनल के सभी गेट्स का एक चक्कर लगाया और फिर गेट नंबर पांच से एयरपोर्ट बिल्डिंग में दाखिल होने का फैसला किया.
- दरअसल, गेट नंबर पांच पर उस समय पैसेंजर्स की मौजूदगी भी ज्यादा थी और सिक्योरिटी स्टाफ का दबाव भी ज्यादा था. दोनों पैसेंजर्स के हावभाव देकर सीआईएसएफ को अब पूरी कहानी समझ आ चुकी थी.
- लिहाजा, दोनों को प्रोफाइलिंग बेस्ड रैंडम चेकिंग के लिए बुलाया गया. दोनों के बैग का एक्सरे होते ही सबकुछ सामने आ गया.
दवाइयों से भरे हुए थे दोनों पैसेंजर्स के बैग
दरअसल, दोनों पैसेंजर्स के पास मौजूद बैग्स में कपड़े या कोई दूसरा सामान नहीं, बल्कि दवाइयां भरी हुईं थीं. इन दवाइयों के संबंधित दस्तावेज मांगने पर दोनों कोई डॉक्यूमेंट पेश नही कर कसे. दोनों से पूछताछ में यह भी साफ हो गया कि दोनों दवाओं की तस्करी के इरादे से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे.
एयरपोर्ट सिक्योरिटी से जुड़े सीनियर ऑफिसर के अनुसार, दोनों आरोपी पैसेंजर को दिल्ली एयरपोर्ट से अल्माटी की फ्लाइट पकड़नी थी. दोनों अपने मंसूबों में सफल होते, इससे पहले सीआईएसएफ की नजर में आ गए. सीआईएसएफ के अनुसार, इन पैसेंजर्स के कब्जे से पकड़ी गई दवाइयों की कीमत करीब 47.98 लाख आंकी गई है. सीआईएसएफ ने दोनों पैसेंजर्स को बरामद की गई दवाइयों के साथ कस्टम के हवाले कर दिया है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
[ad_2]
Source link
