एम्मा स्टोन से निकोल किडमैन तक, इन हसीनाओं ने ‘ऑस्कर 2026’ के रेड कार्पेट पर लगाई आग, इन ड्रेसेस ने बटोरीं सुर्खियां

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Oscars 2026 Best Dress : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी मंच ‘ऑस्कर 2026’ (98th Academy Awards) में इस बार भी सबकी निगाहें हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों के ग्लैमरस अवतार पर टिकी रहीं. लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में जब एम्मा स्टोन और निकोल किडमैन जैसी हसीनाओं ने कदम रखा, तो रेड कार्पेट पर जैसे चांदनी बिखर गई.

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2026) के रेड कार्पेट पर हर बार की तरह इस साल भी ग्‍लैमर का तड़का खूब लगा. इस बारे हमारी देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर(Presenter) शामिल हुई हैं. इस खास मौके के लिए उन्‍होंने Dior ब्रांड का स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन और Bvlgari का Serpenti Illusio High Jewelry necklace पहना था. वह वाकई गॉर्जियस दिख रही थीं.(Image: instagram-townandcountrymag)

वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टरपार्टी में नाओमी वाट्स Balenciaga के Fall/Winter 2026 कलेक्शन के बेहद अनोखे और मॉडर्न गाउन में नजर आईं. उनका यह लुक ‘फ्यूचरिस्टिक’ और ‘बोल्ड’ फैशन का बेहतरीन संगम था, जिसने रेड कार्पेट पर मौजूद सभी फैशन एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. नाओमी ने इस स्ट्राइकिंग ब्लैक ऑउटफिट के साथ मिनिमल एक्सेसरीज कैरी कीं, जो उनके इस हाई-फैशन अवतार को और भी ग्रेसफुल बना रहा था.Image : X

मिया गोथ ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर Dior के कस्टम गाउन में बेहद खूबसूरत और क्लासिक अंदाज़ में नज़र आईं. उनका यह लुक ‘ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर’ से प्रेरित था, जिसमें बारीक कढ़ाई और शानदार ड्रेपिंग ने उनकी सादगी में चार चांद लगा दिए. मिया ने इस एलिगेंट गाउन के साथ विंटेज हेयरस्टाइल और डार्क लिप्स कैरी किए, जो उन्हें महफिल की सबसे ग्रेसफुल अभिनेत्रियों में से एक बना रहा था.Image : X

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं किम कार्दशियन वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टरपार्टी में Gucci के Fall/Winter 2026 कलेक्शन के बेहद बोल्ड और फिटेड गाउन में नजर आईं. उनका यह लुक उनके सिग्नेचर ‘बॉडीकॉन’ स्टाइल और मॉडर्न हाई-फैशन का एक शानदार कॉम्बिनेशन था, जिसने पूरी लाइमलाइट बटोर ली. इस स्ट्राइकिंग ऑउटफिट के साथ किम ने हैवी एक्सेसरीज के बजाय अपने लुक को क्लीन और शार्प रखा, जो उनके ग्लैमरस अंदाज को और निखार रहा था. Image : X

टेयाना टेलर वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टरपार्टी में व्हाइट साटन स्लिप गाउन में बेहद रैविशिंग और ग्लैमरस नज़र आईं. उनका यह बैकलेस लुक और मोतियों वाली स्ट्रैप्स ‘क्लासिक हॉलीवुड’ के साथ-साथ मॉडर्न बोल्डनेस का एक शानदार उदाहरण था.

वहीं सूकी वाटरहाउस वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में बेहद शानदार और ‘एथियरल’ नज़र आईं.

एम्मा स्टोन ने ऑस्कर के रेड कार्पेट पर Louis Vuitton के क्रिएटिव डायरेक्टर निकोलस गेश्क्विएर द्वारा डिजाइन किए गए कस्टम गाउन पहना था जिसमें वे काफी एलिगेंट लग रही थीं.

वहीं एक्‍ट्रेस निकोल किडमैन वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में गोल्‍डन हैवी एम्बेलिश्ड गाउन में पहुंचीं. उनका यह शिमरी और फुल-स्लीव्स लुक उनके सिग्नेचर एलिगेंस और रेड कार्पेट पावर को बखूबी बयां कर रहा था. खुले लहरदार गोल्‍डन बाल और न्यूड मेकअप के साथ निकोल ने इस रॉयल लुक को पूरा किया, जो ऑस्कर की शाम को और भी यादगार बना गया.Image: x@extratv

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related