कई महीने बाद क्रूड 70 डॉलर के पार, एक दिन में 270 रुपये महंगा, नोएडा सहित कई शहरों में बढ़े पेट्रोल के दाम

Date:


Last Updated:

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव दिख रहा है. यह ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से हुआ है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 3 डॉलर बढ़कर 70 के पार चला गया है. इसका असर घरेलू बाजार में तेल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दिख रहा है.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कई महीने बाद क्रूड के भाव एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए हैं. कच्‍चे तेल की बढ़ी कीमतों का असर गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड में एक झटके में ही करीब 3 डॉलर का उछाल दिख रहा है. आज नोएडा सहित कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में पेट्रोल 13 पैसे बढ़त के साथ 94.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे चढ़कर 88.01 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 5 पैसे की गिरावट के साथ 94.70 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 5 पैसे सस्‍ता होकर 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 19 पैसे सस्‍ता होकर 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 18 पैसे की गिरावट के साथ 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव 2.93 डॉलर बढ़त के साथ 70.35 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट गिरावट के साथ 65.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.90 रुपये और डीजल 89.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related