Last Updated:
लखनऊ स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पर बड़ी संख्या में बटुक पहुंचे. जहां उन्होंने डिप्टी सीएम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है. बटुकों ने कहा कि समाज के सम्मान और परंपराओं की रक्षा के लिए जिस स्पष्टता के साथ उपमुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी वह सराहनीय है.
बटुकों का समूह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचा
लखनऊः हाल ही में शंकराचार्य के शिष्य की शिखा खींचे जाने की घटना पर दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इसी क्रम में लखनऊ में गुरुवार को बड़ी संख्या में बटुक उपमुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचे. जहां उन्होंने उपमुख्यमंत्री के हालिया बयान के समर्थन में उनका आभार व्यक्त किया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. यह कार्यक्रम शंकराचार्य के शिष्य की शिखा खींचे जाने की घटना पर दिए गए बयान के बाद आयोजित हुआ.
जानकारी के अनुसार बटुकों का समूह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर एकत्र हुआ. वहां उन्होंने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है. बटुकों ने कहा कि समाज के सम्मान और परंपराओं की रक्षा के लिए जिस स्पष्टता के साथ उपमुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी वह सराहनीय है. इस दौरान पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया और समर्थन का भरोसा भी जताया गया.
दरअसल, हाल ही में शंकराचार्य के शिष्य की शिखा खींचे जाने की घटना चर्चा में रही थी. इस मामले पर एक इंटरव्यू में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना को बेहद निंदनीय बताया था. उन्होंने कहा था कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक पहचान या परंपरा का अपमान करना अस्वीकार्य है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में समाज को संवेदनशीलता और आपसी सम्मान बनाए रखना चाहिए.
बटुकों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का यह बयान समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है. उनका मानना है कि जनप्रतिनिधियों को सामाजिक और धार्मिक सम्मान से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखा गया. राजनीतिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. फिलहाल उपमुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील दोहराई है.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें


