सिर्फ 5 स्टेप्स में बनाएं ऐसा भटूरा जो बनते ही फूल जाए और सब कहें वाह! – Uttarakhand News

Date:


Last Updated:

गृहिणी रुचि ने बताया कि परफेक्ट भटूरा बनाने की शुरुआत सही आटे से होती है. इसके लिए मैदा का इस्तेमाल करें क्योंकि मैदा भटूरे को हल्का और फूला हुआ बनाता है. आटे में थोड़ा सूजी मिलाने से भटूरे में हल्की कुरकुराहट आती है. साथ ही दही जरूर डालें, क्योंकि दही से आटा सॉफ्ट बनता है

भटूरा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि हर भारतीय किचन की शान है. जब प्लेट में गरमा-गरम छोले के साथ बड़ा सा फूला हुआ भटूरा आता है तो भूख अपने आप बढ़ जाती है. लेकिन अक्सर घर पर भटूरा वैसा नहीं फूलता जैसा बाजार में मिलता है. अगर आप भी चाहती हैं कि आपका भटूरा बनते ही गुब्बारे जैसा फूले तो आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं

गृहिणी रुचि ने बताया कि परफेक्ट भटूरा बनाने की शुरुआत सही आटे से होती है. इसके लिए मैदा का इस्तेमाल करें क्योंकि मैदा भटूरे को हल्का और फूला हुआ बनाता है. आटे में थोड़ा सूजी मिलाने से भटूरे में हल्की कुरकुराहट आती है. साथ ही दही जरूर डालें, क्योंकि दही से आटा सॉफ्ट बनता है और भटूरा अच्छी तरह फूलता है. नमक और एक चुटकी चीनी स्वाद को बैलेंस करती है.

भटूरे का आटा बहुत ज्यादा कड़ा या बहुत ढीला नहीं होना चाहिए. गुनगुने पानी से आटा गूंथें और कम से कम 8 से 10 मिनट तक अच्छी तरह मसलें. जितना ज्यादा आप आटे को गूंधेंगी, उतना ही भटूरा सॉफ्ट और फूला बनेगा. अंत में थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को ढक दें ताकि ऊपर से सूखे नहीं और अच्छी तरह सेट हो जाए

Add News18 as
Preferred Source on Google

आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 2 घंटे के लिए ढककर रखें. यह स्टेप सबसे जरूरी है क्योंकि रेस्ट करने से आटे में हल्की फर्मेंटेशन होती है. इसी से भटूरा तलते समय तेजी से फूलता है. अगर मौसम ठंडा हो तो आटे को हल्की गर्म जगह पर रखें. सही रेस्टिंग से भटूरा अंदर से भी सॉफ्ट और बाहर से हल्का क्रिस्प बनता है.

भटूरा बेलते समय ध्यान रखें कि वह न ज्यादा मोटा हो और न ज्यादा पतला. मध्यम मोटाई का भटूरा सबसे अच्छा फूलता है. बेलते समय सूखा आटा कम से कम लगाएं, नहीं तो तेल में जल सकता है. भटूरे को गोल और बराबर मोटाई में बेलें ताकि तलते समय हर तरफ से समान रूप से फूल सके.

भटूरा तलते समय तेल का तापमान बहुत महत्वपूर्ण होता है. तेल मध्यम से तेज आंच पर अच्छी तरह गरम होना चाहिए. अगर तेल कम गरम होगा तो भटूरा तेल सोख लेगा और नहीं फूलेगा. तेल में भटूरा डालते ही हल्के से दबाएं ताकि वह ऊपर आकर फूल जाए. सही तापमान पर भटूरा कुछ ही सेकंड में गुब्बारे जैसा बन जाएगा.

एक बार में कढ़ाई में ज्यादा भटूरे न डालें. इससे तेल का तापमान गिर सकता है. भटूरा फूलते ही उसे पलट दें और हल्का सुनहरा होने तक तलें. ज्यादा देर तलने से वह सख्त हो सकता है. तले हुए भटूरे को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए और भटूरा हल्का और स्वादिष्ट बना रहे.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related