चारमीनार के पास स्थित महबूब चौक, जिसे मुर्गी चौक के नाम से भी जाना जाता है, पुराने हैदराबाद की जीवंत विरासत का प्रतीक है. छठे निजाम महबूब अली खान के नाम पर बसे इस ऐतिहासिक चौक में आज भी नवाबी दौर की झलक साफ दिखाई देती है. यहाँ की तंग गलियों में सजी एंटीक दुकानों में ग्रामोफोन, पीतल के झूमर, पुराने डायल वाले टेलीफोन और नक्काशीदार हुक्के जैसे दुर्लभ सामान मिलते हैं. महबूब चौक क्लॉक टॉवर इस क्षेत्र के गौरवशाली अतीत का गवाह है और यह बाजार आज भी इतिहास प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है.
Last Updated:देश


