Nehru Place Dahi Bhalla seller Mukesh Sharma really a millionaire secret of his bmw revealed

Date:


Last Updated:

Nehru Place Chaat King Mukesh Sharma: दिल्ली के नेहरू प्लेस पर एक शख्स कई सालों से दही भल्ले बेच रहा है. इनके दही भल्ले इतने मशहूर हैं कि पूरी दिल्ली से लोग यहां खाने आते हैं. कोई इन्हें करोड़पति दही भल्ले वाला कहता है तो कोई इनको बीएमडब्ल्यू वाला चाट किंग कहता है. क्या सच में करोड़पति है नेहरू प्लेस पर दही भल्ले बेचने वाला यह शख्स. क्या है बीएमडब्ल्यू की हकीकत देखें इस रिपोर्ट में.

सबसे पहले आपको बता दें कि दिल्ली के नेहरू प्लेस पर मुकेश कुमार शर्मा 1989 से दही भल्ले बेच रहे हैं. इनके दही भल्ले बनाने और बेचने का तरीका इतना साफ और खूबसूरत है कि जो इसे देखता है उसके मुंह में पानी आ जाता है. लोग बिना खाए नहीं रह पाते हैं. सिर्फ 50 की एक प्लेट होती है, लेकिन इसे खाकर आपका पूरा पेट भर जाएगा. आपको स्वाद भी ऐसा कहीं खाने के लिए नहीं मिलेगा.

आपको जानकर हैरानी होगी कि मुकेश कुमार शर्मा के दही भल्ले खाने के लिए उनके आने से पहले ही लोग उनकी जगह पर आकर खड़े हो जाते हैं. जैसे ही मुकेश कुमार शर्मा दही भल्ले लगाते हैं तो एक के बाद एक इनकी प्लेट बिकनी शुरू हो जाती है. करीब 12:00 बजे मुकेश कुमार शर्मा नेहरू प्लेस पर पहुंचते हैं और 4:30 बजे तक उनके पूरे दही भल्ले बिक जाते हैं.

आपको बता दें कि मुकेश कुमार शर्मा रहने वाले राजस्थान के हैं, लेकिन दिल्ली के पहाड़गंज में कई सालों से रहते हैं. दिल्ली के लोग इनको चाट किंग कहते हैं. तो आजकल के युवा इन्हें बीएमडब्ल्यू से चलने वाला चाट किंग कहते हैं. तो कोई इन्हें सबसे अमीर दही भल्ले वाला बताता है. क्या सच में मुकेश कुमार शर्मा नेहरू प्लेस पर दही भल्ले बचने के लिए बीएमडब्ल्यू से आते हैं? क्या सच में वह करोड़पति हैं? यही जाने के लिए लोकल18 ने उनसे बात की जिसमें उन्होंने सब कुछ बताया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पास बीएमडब्ल्यू कार नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने बीएमडब्ल्यू कार लिख दिया है तो यह पूरी तरह से गलत है, लेकिन ऐसा नहीं है कि उनके पास कार नहीं है. उनके पास कार है लेकिन उनके पास जो कार है वो स्विफ्ट डिजायर है. कार से वह इसलिए आते हैं क्योंकि घर से ही दही और भल्ले का पूरा सामान लाते हैं. जोकि मेट्रो या किसी और गाड़ी से संभव नहीं हो सकता.

मुकेश कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि वह करोड़पति नहीं है, लेकिन हां उनके दही भल्ले लोगों को पसंद आते हैं. एक प्लेट 50 रुपए की है तो एक दिन में उनकी ठीक-ठाक कमाई हो जाती है. इससे घर का खर्चा चलाते हैं और बाकी काम करते हैं. लोन पर स्विफ्ट डिजायर उन्होंने खरीदी थी. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह एक साधारण व्यक्ति है.

बात करें मुकेश कुमार शर्मा यानी नेहरू प्लेस के मशहूर दही भल्ले की तो उनके अपने सीक्रेट मसाले होते हैं. तीन चीजों से मिलाकर वह नमक बनाते हैं. खजूर इमली की चटनी होती है. जो बेहद स्वादिष्ट होती है और उनके जैसे दही भल्ले आप पूरी दिल्ली क्या देश भर में नहीं खाने को मिलेगा. सब कुछ वह और उनकी पत्नी खुद मिलकर बनाते हैं.

इनके दही भल्ले की खासियत यह होती है कि इसे खाने के बाद आपके पेट में जलन नहीं होगी और ना ही आप बीमार पड़ेंगे. मुकेश कुमार शर्मा कहते हैं कि वह साफ सफाई का बहुत ख्याल रखते हैं. फिलहाल इसी की कमाई से अपने बच्चे और परिवार को पाल रहे हैं. वह ना तो कोई करोड़पति हैं और ना ही उनके पास कोई बीएमडब्ल्यू कर है. अगर किसी को देखना है तो उनकी स्विफ्ट डिजायर कार देख सकता है.

आपको बता दें कि मुकेश कुमार शर्मा के इतने मशहूर दही भल्ले होने के बावजूद इन्होंने कोई दुकान नहीं खरीदी है. एक छोटे से टेबल पर एक बड़े से भगोने के अंदर भल्ले लेकर के आते हैं. 2 से 3 डिब्बे दही के होते हैं. उसे डालते हैं और 3 से 4 डिब्बे इनके पास मसाले और चटनी के होते हैं. सब कुछ सड़क के किनारे रखकर ही बेचते हैं. भीड़ आप इस फोटो में देख सकते हैं. ये वो भीड़ है जो उनके आने से पहले ही उनकी जगह पर आकर खड़ी हो जाती है ताकि उन्हें इसका स्वाद मिल सके.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related