Last Updated:
फरीदाबाद में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें टैक्सी चालक और पोलैंड के एक पर्यटक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि एक ट्रक चालक मंजेश
पलवल में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी.
फरीदाबाद. हरियाणा के पलवल में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें टैक्सी चालक और पोलैंड के एक पर्यटक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि एक ट्रक चालक मंजेश ने शिकायत दी कि हादसा सुबह चार बजे हुआ, जब उसके ट्रक का एक्सल बाहर आ रहा था.
मंजेश ने बताया कि वह ट्रक से बाहर आकर पीछे से आने वाले वाहनों को हाथ से इशारा कर सतर्क कर रहा था. इसी दौरान उसने मानेसर की ओर से आती एक टैक्सी देखी और चालक को सतर्क किया, लेकिन टैक्सी ट्रक से टकरा गई. फिर पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टैक्सी को टक्कर मार दी.
मंजेश ने कहा कि इस दुर्घटना में टैक्सी चालक और एक विदेशी नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई और आगे की सीट पर बैठी महिला घायल हो गई. मैंने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि कार दो ट्रकों के बीच फंसी हुई थी. पुलिस ने बताया कि राहगीरों के जमा होने से वहां अफरा-तफरी मच गई.
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार में पोलैंड के दो नागरिकों सहित तीन लोग फंसे थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. इनमें से टैक्सी चालक नफीस और पोलैंड के नागरिक माइकल माजिक (29) की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में पोलैंड की एक अन्य नागरिक एग्निएस्का कासिनेल (27) घायल हो गईं और उनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है. जांच में पता चला कि नफीस की कार को ताजमहल घूमने के लिए बुक किया गया था. नफीस ने बुधवार को गुरुग्राम के एक होटल से विदेशी नागरिकों को अपनी टैक्सी में बैठाया और आगरा के लिए रवाना हो गया. मंजेश की शिकायत पर सदर पलवल थाने में डंपर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत), 125(ए) (दूसरों की जान या सुरक्षा को खतरे में डालना) और 281 (तेज और लापरवाह वाहन चलाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. विदेशी नागरिक की मौत की सूचना दूतावास को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें


