Last Updated:
Strawberry Farming Marketing Tips: भागलपुर के किसान गुंजेश गुंजन ने साबित कर दिया है कि अगर खेती में तकनीक और सोशल मीडिया का तड़का लग जाए, तो मुनाफा दोगुना होना तय है. 5 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की लहलहाती फसल और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सीधे ग्राहकों तक ताजा फल पहुंचाने के उनके स्मार्ट मॉडल ने बिचौलियों का खेल खत्म कर दिया है. जानिए कैसे सोशल मीडिया मार्केटिंग भागलपुर के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है.
भागलपुर: खेती पुरानी, लेकिन अंदाज बिल्कुल नया. भागलपुर के प्रगतिशील किसान गुंजेश गुंजन ने साबित कर दिया है कि अगर हल के साथ स्मार्टफोन का सही तालमेल बैठ जाए, तो खेती घाटे का सौदा नहीं बल्कि नोट छापने की मशीन बन सकती है. 5 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की लहलहाती फसल उगाकर उन्होंने न केवल मुनाफा दोगुना किया, बल्कि बिचौलियों का खेल खत्म करने के लिए WhatsApp मार्केटिंग का सहारा लिया. खेत से सीधे ग्राहकों के किचन तक ताजा फल पहुंचाने का उनका यह हाईटेक मॉडल अब पूरे बिहार के किसानों के लिए मिसाल बन गया है. आइए जानते हैं इस मॉडल को.
स्ट्रॉबेरी मुनाफेदयक कृषि में से एक है
कृषि पर रिसर्च करने वाले गुंजेश गुंजन बताते हैं कि भागलपुर में स्ट्रॉबेरी की खेती की शुरुआत हमने की थी. लेकिन अब कई जगहों पर इसकी खेती होने लगी. अभी सिर्फ कुछ किसान ही इसकी खेती कर रहे हैं, लेकिन मुनाफा काफी अच्छा है. लागत के मुकाबले दोगुनी कमाई होती है, हालांकि इसकी मार्केटिंग एक चुनौती बनी हुई है. गुंजेश गुंजन बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी की मार्केटिंग काफी कठिन है. क्योंकि सही समय पर स्ट्रॉबेरी को बेचना पड़ता है, क्योंकि पकने के बाद यह जल्दी खराब हो जाती है. पहले वे इसे बंगाल के बाजारों में बेचने जाते थे, जिससे कई बार नुकसान उठाना पड़ता था. अब उन्होंने वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से स्थानीय ग्राहकों तक सीधे ताजा फल पहुँचाने की रणनीति अपनाई है. इससे ग्राहकों को बाजार से बेहतर गुणवत्ता और कीमत मिलती है, और किसानों को भी अच्छा मुनाफा होता है.
नए किसानों के लिए सोशल मीडिया बेहतर मार्केट
गूंजेश गुंजन बताते हैं कि अब तो लोकल मार्किट में भी स्ट्रॉबेरी मिलना शुरू हो गया, तो एक मार्केट तो वो है ही लेकिन आप सीधे तौर पर बाजार अपने उत्पाद को पहुंचा सकते हैं. आप वॉट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ग्रुप बनाकर आप इसको बेच सकते हैं. यह इसलिए लाभदायक होगा क्योंकि ताजे फलों का अधिक दाम मिलेगा. ग्राहकों को ताजा फल मिल पायेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


