Last Updated:
Sultanpur News: सफर के दौरान अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि क्या खाएं और क्या ना खाएं. इसको लेकर ट्रैवल एक्सपर्ट ने खास सलाह दी है और बताया है कि यात्रा के दौरान खाने-पीने में किन बातों का ध्यान देना चाहिए.
ट्रैवेल टिप्स
सुल्तानपुर: हम लोग जब किसी यात्रा पर होते हैं, तो खाने-पीने को लेकर ज्यादा संजीदा नहीं हो पाते हैं और जहां मन होता है, वहीं किसी दुकान पर रुककर खाने की सामग्री खरीद लेते हैं और सफर के दौरान वही खा लेते हैं. इसके साथ ही कुछ बातों का ध्यान भी हम लोग सफर के दौरान नहीं रखते हैं.
ऐसे में हमारे साथ यह होता है कि स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है और सफर के दौरान हमारी तबीयत खराब हो जाती है. कुछ लोगों को तो उल्टी और दस्त की समस्या भी होने लगती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी सावधानियों के बारे में बताने वाले हैं, जिसको आप अपने सफर के दौरान यदि बरत लेते हैं, तो आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी.
सही दुकान का करें चुनाव
ट्रैवलर एक्सपर्ट राजेंद्र प्रसाद बताते हैं कि सबसे पहले हमें खाने के लिए यात्रा के दौरान उन दुकानों का चयन करना चाहिए, जहां पर ग्राहकों की भीड़ लगी हो. इसका फायदा यह होता है कि उस दुकान पर ताजा सामान बनता है और आपको गरमा-गरम खाने को मिलेगा. इससे स्वास्थ्य पर आपके कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने पाएगा.
इन सामानों का न करें प्रयोग
इसके साथ ही अपने सफर के दौरान हमें ज्यादा तेल और मसाले वाला सामान नहीं खरीदना है, क्योंकि ज्यादा तेल मसाले वाले खाद्य सामग्री हमारे लिए दस्त और उल्टी का काम करने लगते हैं. इसके अलावा हमें दूध और दही भी सफर के दरमियान खाने से बचना चाहिए. यदि दूध और दही खाकर यात्रा की जाती है, तो यह भी सफर के लिए लाभदायक नहीं माना जाता है. सफर के दौरान आप नींबू का प्रयोग कर सकते हैं.
हल्के खाने का करें प्रयोग
ट्रैवलर एक्सपर्ट राजेंद्र प्रसाद लोकल 18 से बताते हैं कि जब भी आप किसी लंबी यात्रा पर हों या फिर लंबे सफर पर हों, तो हैवी खाना खाने से बचें और हल्के खाने का प्रयोग करें. इससे स्वास्थ्य यात्रा के अनुकूल बना रहता है और आपको किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने पाती. इसके साथ ही आप यात्रा के दौरान पानी पीने में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना करें, क्योंकि पानी की कमी होने से भी आपको सफर के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए जब आप सफर करें, तो बीच-बीच में पानी भरपूर मात्रा में पीते रहें.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.


