फिरोजाबाद: त्रिलोकीनाथ दाल मगौड़ा, शुद्धता और स्वाद के साथ

Date:


होमफोटोलाइफ़फूड

क्या आपने खाए है फिरोजाबाद के त्रिलोकीनाथ दाल मगौड़ा, शुद्धता और स्वाद एकसाथ

Last Updated:

फिरोजाबाद के घंटाघर के पास मिलने वाला त्रिलोकीनाथ का दाल मगौड़ा खाने वालों को अपनी ओर खींचता है. शुद्ध तेल में तले हुए ये मगौड़े, घर में पीसे गए बेसन और हरी चटनी के संग परोसे जाते हैं. शाम होते ही दूर-दूर से लोग इन टेस्टी मगौड़ों का मज़ा लेने आते हैं, और 40 रुपए प्रति 100 ग्राम में ये स्वाद हर किसी के दिल को भा जाता है.

फिरोजाबाद में खाने पीने के लिए कई तरह के आइटम मिलते हैं, लेकिन घंटाघर के ये दाल मगौड़ा बड़े ही फेमस हैं. इन्हें एक दम शुद्ध तेल में तैयार किया जाता है, इनका टेस्ट सबसे अलग है इसलिए यहां लोगों की भीड़ भी लगी रहती है.

 दाल के टेस्टी मंगौड़े बनाने के लिए सबसे पहले दाल को पानी में भिगोकर रखा जाता है फिर उसके बाद दाल को पीसकर मंगौड़े के लिए तैयार किया जाता है. इससे बड़े ही टेस्टी मंगौड़े तैयार होते हैं.

फिरोजाबाद के घंटाघर के पास त्रिलोकीनाथ दाल मगौड़ा के नाम से ठेला लगता है. इस ठेले पर कढ़ाई में शुद्ध तेल में दाल के मंगौड़े बनाए जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राधा कृष्ण मंदिर के पास इस ठेले पर तैयार होने वाले मंगौड़े बेसन से भी बनाए जाते हैं. इसमें घर से बारीक बेसन पीसकर तैयार किया जाता है, इसे खाने में भी अलग ही स्वाद मिलता है.

फिरोजाबाद के फेमस ये टेस्टी मंगौड़े शुद्ध सरसों के तेल में तैयार होते हैं, दुकानदार सरसों से तेल को निकालकर फिर इस्तेमाल करते हैं. इसमें तैयार होने के बाद इन मंगौड़े के स्वाद अलग ही हो जाता है.

दाल से तैयार होने वाले इन मगौड़ों को लोग हरी चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं. इस हरी चटनी को शुद्ध मसालों से तैयार किया जाता है. इसमें धनिया,लहसुन,प्याज के साथ कई अन्य आइटम भी मिलाए जाते हैं.

फिरोजाबाद में इन मंगौड़े को कागज के दौना में रखकर दिया जाता है. शाम को लोग इन मंगौड़े का स्वाद लेने के लिए दूर दूर से आते हैं. फिरोजाबाद के अलावा शिकोहाबाद, टूंडला तक के लोग यहां आते हैं.

त्रिलोकीनाथ के फेमस दाल मगौड़ा शुद्धता के साथ तैयार होते हैं, इसलिए इनकी खूब बिक्री भी होती है.वहीं इनकी कीमत 40 रुपए प्रति सौ ग्राम है. शाम होते ही इनकी बिक्री शुरू हो जाती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related