सिर्फ 15,000 लगाकर रोज 2,000 कमाईए! गर्मी लेकर आई धांसू बिजनेस आइडिया, रोज गिनेंगे कैश

Date:


Last Updated:

Gamchha Selling Business Idea: अगर आप कम निवेश में बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो गर्मी के सीजन में टोपी, गमछा और रुमाल का बिजनेस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. मात्र ₹15,000 की लागत से शुरू होने वाला यह सीजनल बिजनेस रोजाना ₹1000 से ₹2000 तक की कमाई दे सकता है. दिल्ली, मुंबई, इंदौर और जलगांव जैसे शहरों से सस्ता माल मंगवाकर आप अच्छा मार्जिन कमा सकते हैं. इस बिजनेस के लिए दुकान की जरूरत नहीं होती और फुटपाथ पर भी आसानी से स्टॉल लगाया जा सकता है. जानिए कैसे कम लागत में शुरू करें यह हाई-प्रॉफिट समर बिजनेस और बढ़ाएं अपनी आमदनी.

Summer Business Idea: बुरहानपुर में जैसे ही तापमान बढ़ता है, वैसे ही कुछ लोगों की कमाई भी बढ़ने लगती है. अगर आप बेरोजगार हैं या छोटा बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो गर्मी का सीजन आपके लिए सुनहरा मौका है. सिर्फ ₹15,000 की लागत में आप टोपी, गमछा और रुमाल का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए दुकान लेने की भी जरूरत नहीं है. फुटपाथ या भीड़भाड़ वाले इलाके में छोटा सा स्टॉल लगाकर भी काम शुरू किया जा सकता है.

रोजाना ₹1000 से ₹2000 तक कमाई
स्थानीय व्यवसायी महेश जैन बताते हैं कि गर्मी में रंग-बिरंगी टोपियों और सूती गमछों की जबरदस्त डिमांड रहती है. धूप से बचने के लिए लोग टोपी और गमछा जरूर खरीदते हैं. अगर सही जगह स्टॉल लगाया जाए, तो रोजाना ₹1000 से ₹2000 तक की कमाई आराम से हो सकती है. यह बिजनेस करीब 3 से 4 महीने तक तगड़ा चलता है.

बिना दुकान, बिना झंझट का बिजनेस
लोकल 18 से बातचीत में व्यापारी शुभम बारी ने बताया कि इस काम की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें किराए की दुकान या बड़े सेटअप की जरूरत नहीं होती. फुटपाथ या बाजार के बाहर स्टॉल लगाइए, सस्ती कीमत में माल खरीदिए, कम मार्जिन रखकर ज्यादा बिक्री कीजिए, टोपी और गमछा सस्ते दाम में बिकते हैं, इसलिए ग्राहक भी आसानी से खरीद लेते हैं.

कहां से मंगाएं सस्ता माल?
व्यापारियों के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, आगरा, जलगांव और इंदौर में यह सामान सबसे सस्ता मिलता है. थोक बाजार में एक रंगीन टोपी करीब ₹50 में मिल जाती है, जो बाजार में आराम से ₹100 से ₹150 तक बिक जाती है. यानी एक टोपी पर ₹50 से ₹100 तक का मार्जिन. बच्चों की टोपियों और डिजाइनर कैप्स पर तो और भी ज्यादा मुनाफा हो सकता है.

क्यों है ये बेस्ट सीजनल बिजनेस?
कम पूंजी में शुरुआत, रोज कैश में कमाई, ज्यादा स्टॉक रखने की जरूरत नहीं, गर्मी में पक्की डिमांड, अगर सही प्लानिंग के साथ 3-4 महीने मेहनत कर ली जाए, तो अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related