Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले! पुराने दोस्त से हो सकती है मुलाकात, ज्योतिष से जानें

Date:


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है. इस दोस्त की मदद से आपको बिजनेस सम्बंधित लाभ होने के भी योग है. ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 20 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन अलग-अलग चीजों के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन बेहतरीन होगा. आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है. इस दोस्त की मदद से आपको बिजनेस सम्बंधित लाभ होने के भी योग हैं. आज आप मकान या प्लॉट भी खरीद सकते हैं. जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, आज उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा.

नए काम का कर सकते हैं श्रीगणेश

वृषभ राशि के जातक जो लंबे समय से बिजनेस के शुरुआत की सोच रहे हैं, ये समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है. आज आप नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं. जो लोग व्यवसायी हैं, आज उन्हें भी बम्पर मुनाफा होगा. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर थोड़े दबाव में भी रहेंगे. आज आप अपने किसी साथी से बेवजह की बहस न करें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलेगा.

पार्टनर से हो सकता है ब्रेकअप

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी. आज आपके पार्टनर से आपका ब्रेकअप भी हो सकता है. आज आप अपने वाणी पर संयम भी जरूर रखें. बात शादीशुदा लोगों की करें, तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं.

आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना करें और उन्हें लाल टमाटर का दान किसी जरूरतमंद को करेंगे, तो इससे आपके जीवन में आने वाले संकट दूर हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related