Last Updated:
मुश्किल वक्त में ही असली दोस्ती की पहचान होती है और आमिर खान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया. जब पूरा देश सलीम खान की सेहत को लेकर दुआएं मांग रहा है, ऐसे में उनके बेटे सलमान खान का साथ देने के लिए उनके पुराने और जिगरी दोस्त आमिर खान खुद अस्पताल पहुंचे. वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई के लीलावती अस्पताल में नजर आए. हालांकि, उन्होंने कैमरों और भीड़भाड़ से बचने के लिए पिछले दरवाजे से एंट्री ली, लेकिन फैंस की नजरों से वह छिप नहीं पाए. सलीम खान की तबीयत जानने और खान परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे आमिर का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.
लीलावती अस्पताल में चल रहा सलमान खान के पिता सलीम खान का इलाज.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. 17 फरवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके चलते बुधवार (18 फरवरी) की सुबह उनका एक छोटा सा मेडिकल प्रोसीजर (ऑपरेशन) भी किया गया. सलीम खान का हालचाल जानने के लिए अस्पताल में सितारों का तांता लगा हुआ है. इसी बीच सलमान के जिगरी दोस्त आमिर खान भी अस्पताल पहुंचे. आमिर वहां अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए.
दिलचस्प बात यह रही कि मीडिया की नजरों और कैमरों से बचने के लिए आमिर और गौरी ने अस्पताल के पिछले दरवाजे (बैक गेट) से एंट्री ली, लेकिन फिर भी पैपराजी की नजरों से बच नहीं पाए और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मुश्किल की इस घड़ी में आमिर खान को सलमान के परिवार के साथ खड़ा देख फैंस उनकी दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं.


