जनकपुरी दिल्ली सड़क हादसा: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 6 साल की बच्ची की मौत | Janakpuri Delhi Road Accident: 6 Year Old Girl Dies in E-Rickshaw Car Collision

Date:


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली: कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, नानी संग जा रही 6 साल की मासूम की मौत

Last Updated:

दिल्ली के जनकपुरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई. फायर स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गया. हादसे में घायल बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर संजीव को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है.

Zoom

AI से बनाई सांकेतिक तस्वीर.

नई दिल्ली: जनकपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में 6 साल की एक मासूम बच्ची की जान चली गई. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया. रिक्शा में सवार बच्ची और उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 17 फरवरी 2026 की सुबह की है. जब दोनों फायर स्टेशन जनकपुरी के पास से गुजर रहे थे, तभी यह अनहोनी हो गई. घायल बच्ची को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

कैसे हुआ जनकपुरी में यह दर्दनाक हादसा?

यह पूरा मामला 17 फरवरी की सुबह करीब 7:40 बजे का है. दिल्ली पुलिस को माता चानन देवी हॉस्पिटल से एक पीसीआर कॉल मिली थी. पुलिस को सूचना दी गई कि सड़क हादसे में घायल एक 6 साल की बच्ची को एमएलसी के लिए लाया गया है. जांच में पता चला कि बच्ची अपनी नानी मर्सी जेवियर के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर कहीं जा रही थी. मर्सी जेवियर की उम्र करीब 57 साल है और वे लाजवंती गार्डन की रहने वाली हैं. जब उनका ई-रिक्शा जनकपुरी फायर स्टेशन के पास पहुंचा, तो एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर ही पलट गया.

इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ दिया दम

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल नानी और नातिन को तुरंत माता चानन देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मैक्स हॉस्पिटल द्वारका में शिफ्ट कर दिया गया. मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस दुखद खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम डीडीयू हॉस्पिटल में करवाया है.

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ क्या एक्शन लिया?

हादसे की शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली. जांच के दौरान पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ड्राइवर की पहचान संजीव के रूप में की है. आरोपी संजीव माजरा डाबस का रहने वाला है. पुलिस ने 18 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या कार की रफ्तार तय सीमा से ज्यादा थी या ड्राइवर की किसी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ.

About the Author

Deepak Verma

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8th pass shiv kumar pandey creates world record writing Antakshari ramayana in 24 words

Last Updated:February 16, 2026, 05:31 ISTSuccess Story: पलामू...

रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का आया वो रोमांटिक गाना, जिसने लूटा फैंस का दिल, मिले इतने करोड़ व्यूज

https://www.youtube.com/watch?v=SAz5dqeWzyk नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट...