1 करोड़ की ज्वेलरी की ऐसी कहानी, किसी को समझ नहीं आ रही, ठगी का ऐसा खेल, दिमाग हो गया फेल

Date:


Last Updated:

मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित आबू प्लाजा में मौजूद शहर के प्रमुख सर्राफा प्रतिष्ठानों में शामिल रघुनंदन ज्वेलर्स के शोरूम पर 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी से जुड़ा एक अनोखा और पेचीदा मामला सामने आया है. घटना ने पूरे व्यापारिक वर्ग को हैरान कर दिया है. जानकारी के अनुसार, शोरूम संचालक को दिल्ली से एक व्हाट्सऐप कॉल आया.

Zoom

मेरठ में 1 करोड़ के गहने की हुई ठगी.

मेरठः मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित आबू प्लाजा में मौजूद शहर के प्रमुख सर्राफा प्रतिष्ठानों में शामिल रघुनंदन ज्वेलर्स के शोरूम पर 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी से जुड़ा एक अनोखा और पेचीदा मामला सामने आया है. घटना ने पूरे व्यापारिक वर्ग को हैरान कर दिया है. जानकारी के अनुसार, शोरूम संचालक को दिल्ली से एक व्हाट्सऐप कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपना नाम कृष्णा बताया और खुद को पुराना ग्राहक बताते हुए 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी खरीदने की बात कही और अपना भतीजा शोरूम पर भेजने की सूचना दी.

99 लाख की पसंद की ज्वेलरी
कुछ देर बाद एक युवक शोरूम पहुंचा और करीब 99 लाख 85 हजार रुपये की ज्वेलरी पसंद की. इसी बीच कॉल करने वाले की ओर से कहा गया कि फिलहाल नकद राशि भिजवाई जा रही है और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बाद में किया जाएगा. उसके थोड़ी देर में चार युवक शोरूम पर पहुंचे और जिनमें एक मेरठ के रहने वाले प्रवीण है, उन्होंने 1 करोड़ रुपये नकद रकम दुकानदार को सौंप दी और गिनती करने को कहा. इसी बीच जो युवक पहले आया था, जिसने ज्वेलरी पसंद की थी और ज्वेलरी निकलवाई थी वो ज्वेलरी लेकर चला गया.

ज्वेलर ने सौंप दी 1 करोड़ की ज्वेलरी
इसी बीच जो चारों युवक एक करोड़ रूपया कैश लेकर आए थे. उन्होंने ज्वेलर्स से कहा कि अभी उनका पैसा इस्तेमाल न किया जाए. क्योंकि जिस काम के लिए उन्हें पैसा देना था वह काम उनका अभी हुआ नहीं है और पहले कृष्ण जी से उनका काम पूरा हो जाने दिया जाए. इसके बाद ज्वेलर्स ने कहा कि वह तो ज्वेलरी उस युवक को सौंप चुके हैं. जो युवक ज्वेलरी देखने आया था और वो लगभग 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लेकर शोरूम से जा चुका था.

चार युवकों ने शुरू किया विवाद
उसी के बाद पूरा विवाद खड़ा हुआ. एक करोड रूपए नकद लाने वाले चारों युवको ने बताया कि उनकी कृष्णा नाम के शख्स से बात हुई थी और एक करोड़ रुपए नगद देने के बाद एक करोड़ रुपए बैंक में पैसे भेजने की बात हुई थी. लेकिन बैंक में एक करोड़ रूपया नहीं भेजा गया है. इसलिए उनके द्वारा दी गई रकम एक करोड़ है, वह वापस दी जाए. वहीं शोरूम संचालक ने बताया कि ज्वेलरी तो पहले आए युवक को दे दी गई है. वही इस पर चारों युवकों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया कि वो ज्वेलरी ले जाने वाले को नहीं पहचानते. यहीं से मामला उलझ गया और ठगी की आशंका सामने आई.

उस व्यक्ति का फोन बंद, जिसने खेला यह खेल
सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. कॉल करने वाला व्यक्ति स्वयं को कृष्ण नाम से बता रहा था और दिल्ली से संपर्क में था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स, बिलिंग रिकॉर्ड और नकद लेकर आने वाले युवकों की भूमिका की पड़ताल कर रही है. हालांकि उसे शख्स का भी फोन बंद है जिसने यह पूरा खेल रचा था. इस बीच, जब शोरूम संचालक अपने साथी ज्वेलर्स और अन्य व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे. फिलहाल जांच जारी है. पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला सामान्य ठगी का है या 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी के पीछे कोई और बड़े खेल की साजिश छिपी हुई.

पूरे मामले पर क्या बोली पुलिस
वही इस मामले में सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि प्रवीण नाम के व्यक्ति ने कल सूचना दी थी कि रघुनंदन ज्वेलर्स के यहां उनके साथ एक करोड़ की ठगी हो गई है. जबकि ज्वेलर्स का कहना था कि उन्होंने एक करोड रुपए की ज्वेलरी पैसे के बदले एक शख्स को दे दी है. दोनों ही व्यक्ति अपनी-अपनी बात रख रहे हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्दी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. पहली नजर में यह ठगी का मामला लग रहा है. अभियुक्त तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. एक करोड़ के बदले में गोल्ड कौन व्यक्ति लेकर के गया है ? उनका कृष्णा से क्या लिंक है ? और यह जो पैसे लेकर आए थे, उनका कृष्णा से क्या लिंक है ? क्या प्रवीण के साथ फ्रॉड हुआ है ? और अन्य लोगों का इसमें क्या रोल है ? इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related