पाली का ऐसा ‘जादुई’ ठेला, जहां मात्र 20 रूपये में भर जाता है पेट; स्वाद ऐसा कि फाइव स्टार भी फेल!

Date:


Last Updated:

Pali Famous Food Stall: पाली के मंडिया रोड पर बजट फ्रेंडली और स्वादिष्ट खाने के शौकीनों के लिए मेवाड़ सब्जी पूड़ी सेंटर खास पहचान बना चुका है. यहां गरमा-गरम पूड़ी, मसालेदार सब्जी, बेसन गट्टा, छोले-भटूरे और आलू-मटर जैसे लजीज व्यंजन बेहद किफायती दामों पर मिलते हैं. सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हर दिन मेन्यू बदलता है, जिससे लोगों को रोज नए स्वाद का अनुभव मिलता है. कम कीमत, अच्छी क्वालिटी और भरपूर मात्रा के कारण यह ठेला स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की भी पहली पसंद बन गया है.

ख़बरें फटाफट

पाली. अगर आप बजट फ्रेंडली और लजीज खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. क्या आप पाली में एक ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां स्वाद घर जैसा हो, पेट भर जाए, लेकिन बिल देखकर पसीना न आए? तो फिर मंडिया रोड आपका इंतज़ार कर रही है. यहां का स्ट्रीट फूड और राजस्थानी जायका पूरे शहर में मशहूर है.

यहां आपको गरमा-गरम पूड़ी और मसालेदार सब्जी चखने को मिल जाएगी. यहां बेसन गट्टा की पारंपरिक सब्जी से लेकर चटपटे छोले-भटूरे और आलू-मटर का ऐसा मेल मिलेगा कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रेट बहुत कम हैं, लेकिन क्वालिटी और मात्रा (Quantity) में कोई समझौता नहीं किया जाता.

हर दिन मिलता है नई सब्जी का स्वाद

पाली के मंडिया रोड पर मेवाड़ सब्जी के नाम से प्रसिद्ध ठेला चालक सुरेश सिंह बताते हैं कि हमारे यहां सब्जियों में हर दिन मेन्यू बदलता रहता है. लोगों को रोज एक नई सब्जी खाने को मिलती है. साथ ही आलू-मटर से लेकर छोले-भटूरे, पूड़ी-कढ़ी और बेसन गट्टा सहित कई सब्जियां मिलती हैं.

जानें पाली में कहां मिलेगा यह स्वाद

मेवाड़ सब्जी पूड़ी सेंटर, जो पाली में इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर अपने स्वाद के लिहाज से काफी प्रसिद्ध है. अगर आप भी पाली शहर में रहते हैं या फिर घूमने के लिए आए हैं और सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने तक के लिए एक अच्छी, बजट फ्रेंडली जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहद खास है. इसके लिए आपको पाली शहर के मंडिया रोड के पास सेकेंड पेट्रोल पंप के नजदीक यह ठेला आसानी से मिल जाएगा.

क्या है यहां की खासियत?

यहां के मेन्यू में राजस्थानी संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है. यहां आपको कई तरह के पकवानों का आनंद लेने को मिलेगा. जिसमें पारंपरिक बेसन गट्टा जो राजस्थान की शान मानीजाती है. बेसन गट्टा की सब्जी यहां बेहद खास अंदाज में बनाई जाती है. इसके अलावा चटपटे छोले-भटूरे और पूड़ी-कढ़ी भी के नाश्ते के लिए यह लोगों की पहली पसंद है. वहीं आलू-मटर और मौसमी सब्जियां भी परोसी जाती है. इनका मसालों के साथ ऐसा मेल बिठाया जाता है कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाते हैं.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related