chaitra navratri kab hai 2026 date kalash sthapana muhurat | march navratri calendar 2026 | चैत्र नवरात्रि कब से है? जानें तारीख, कलश स्थापना मुहूर्त, पारण और हवन, मार्च नवरात्रि का कैलेंडर

Date:


होमताजा खबरधर्म

चैत्र नवरात्रि कब है? जानें तारीख,कलश स्थापना मुहूर्त,पारण, हवन, व्रत कैलेंडर

Last Updated:

Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ति​थि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है. पहले दिन कलश स्थापना के साथ 9 दिनों की पूजा प्रारंभ होती है. पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं. दुर्गा अष्टमी और महानवमी को हवन होता है. दशमी के दिन पारण करते हैं. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की तारीख, कलश स्थापना मुहूर्त, पारण, हवन और व्रत कैलेंडर.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चैत्र नवरात्रि तारीख, कलश स्थापना मुहूर्त, व्रत कैलेंडर.

Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा ति​थि से होता है. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हैं, उसके साथ ही नवरात्रि का प्रारंभ हो जाता है. पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं. मातारानी के भक्त पूरे 9 दिन तो कुछ लोग पहले दिन और दुर्गा अष्टमी को व्रत रखते हैं. जिसकी जैसी क्षमता है, वैसे वह नवरात्रि व्रत और पूजन करता है. दुर्गा अष्टमी और महा नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं. उसके बाद हवन होता है और फिर पारण करके व्रत को पूरा करते हैं. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि कब से है? चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त क्या है? चैत्र नवरात्रि पारण और हवन किस दिन होगा? चैत्र नवरात्रि कैलेंडर में इन सबके बार में जानकरी दी जाएगी.

चैत्र नवरात्रि तारीख

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा ति​थि का प्रारंभ 19 मार्च को सुबह में 06 बजकर 52 मिनट पर होगा. यह तिथि 202 मार्च को प्रात: 04 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. उसके बाद से द्वितीया लग जाएगी. ऐसे में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च दिन गुरुवार से होगा.

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त

19 मार्च को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाएगी. सुबह में कलश स्थापना का मुहूर्त 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 बजकर 43 मिनट तक है. सुबह में कलश स्थापना के लिए 50 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा. जो लोग सुबह में कलश स्थापना नहीं कर सकते हैं, वे दोपहर में अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट के बीच कर सकते हैं. दोपहर में कलश स्थापना के लिए 48 मिनट का मुहूर्त है.

9 दिनों की है चैत्र नवरात्रि

इस बार की चैत्र नवरात्रि 9 दिनों की है. ऐसी नवरात्रि को अत्यंत ही शुभ फलदायी माना जाता है. 19 मार्च से प्रारंभ होने वाली नवरात्रि 27 मार्च को महा नवमी तक चलेगी. 27 मार्च को चैत्र नवरात्रि का समापन होगा.

चैत्र नवरात्रि हवन और पारण

चैत्र नवरात्रि का हवन दुर्गा अष्टमी और महा नवमी के दिन होता है. 9 दिनों का व्रत रखने वाले लोग पारण दशमी के दिन करते हैं. कुछ स्थानों पर नवमी को ही कन्या पूजा के बाद लोग पारण कर लेते हैं. जो लोग चैत्र नवरात्रि का हवन दुर्गा अष्टमी को करते हैं, वे 26 मार्च को करेंगे और जो लोग महानवमी को हवन करते हैं, वे 27 मार्च को करेंगे. 9 दिनों के व्रत का पारण 28 मार्च को सूर्योदय के बाद किया जाएगा.

चैत्र नवरात्रि कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन 19 मार्च गुरुवार, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन 20 मार्च शुक्रवार, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन 21 मार्च शनिवार, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन 22 मार्च रविवार, मां कुष्मांडा पूजा
चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन 23 मार्च सोमवार, मां स्कंदमाता पूजा
चैत्र नवरात्रि का छठा दिन 24 मार्च मंंगलवार, मां कात्यायनी पूजा
चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन 25 मार्च बुधवार, मां कालरात्रि पूजा
चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन 26 मार्च गुरुवार, मां महागौरी पूजा
चैत्र नवरात्रि का नौवा दिन 27 मार्च, शुक्रवार, मां सिद्धिदात्री पूजा
चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण 28 मार्च शनिवार

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related