परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र ने बताया जैसी तैयारी वैसे आये प्रश्न, समय से पहले खत्म हुआ पेपर

Date:


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत फिजिकल एजुकेशन विषय का प्रश्न पत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है. परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला निर्धारित समय से पहले ही परीक्षार्थी केन्द्रों पर पहुंच गए और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हुए.

ख़बरें फटाफट

मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत फिजिकल एजुकेशन विषय का प्रश्न पत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है. परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला निर्धारित समय से पहले ही परीक्षार्थी केन्द्रों पर पहुंच गए और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हुए.

तैयारी के अनुरूप आए थे प्रश्न

लोकल 18 से बातचीत में परीक्षार्थी हर्ष राय बताते हैं कि प्रश्न पत्र संतुलित और पाठ्यक्रम पर आधारित था. अधिकांश सवाल एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तक और मॉडल पेपर के अनुरूप पर पूछे गए थे. तैयारी के ही अनुरूप क्वेश्चन आए थे जिससे पेपर काफी आसान रहा और तय समय से पहले ही पेपर हल कर लिया गया था.

करण सिंह बताते हैं कि इस बार का पेपर बहुत ही अच्छा रहा हाई स्कूल से बेहतर पेपर था और काफी आसान पेपर रहा जिससे पेपर हल करने में काफी आसानी हुई. कुछ सवाल फस रहे थे लेकिन पेपर बहुत ही अच्छा था और पेपर करने में बहुत मजा आया तैयारी की ही अनुसार पेपर होने के वजह से कम समय में ही पेपर हल हो गए.

समय से पहले हल कर लिए प्रश्न

विशेष सिंह बताते हैं कि पेपर काफी मॉडरेट रहा बहुत ही आसान पेपर रहा यदि कोई छात्र थोड़ी सी भी तैयारी किया होगा तो वह आसानी से पेपर हल कर लिया होगा क्योंकि इतनी आसान पेपर थे कि कहा ही नहीं जा सकता कितने आसन पेपर थे. विशेष बताते हैं की परीक्षा की तैयारी व पहले से ही कर रहे थे जिसकी वजह से परीक्षा काफी आसान रहा और कम समय में ही पेपर आसानी से हल कर लिया गया.

तैयारी करने वाले छात्र दो से ढाई घंटे में हल कर लेंगे पूरा पेपर

ओम सिंह बताते हैं कि पेपर काफी आसान रहा और दो से ढाई घंटे में उन्होंने पेपर पूरी तरह से आसानी से हल कर लिया आसान पेपर होने के वजह से कम समय लगे और तैयारी बेहतर हुई थी उम्मीद नहीं था कि इतना आसान पेपर आएगा और इतनी जल्दी पेपर को कर लूंगा। हालांकि पेपर देते समय आभास नहीं हुआ कि कितना जल्दी है पेपर हल हो गया। यदि इस प्रकार से पेपर में क्वेश्चन पूछे जाएंगे तो कम समय में आसानी से पेपर हल हो जाएगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related