‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज, हैरान कर देगा यश का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, 1 मिनट 55 सेकेंड में दिखा खतरनाक वायलेंस

Date:


Last Updated:

कन्नड़ स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हो गया है. 1 मिनट 55 सेकेंड के टीजर में सिर्फ वायलेंस और भारी-भरकम डायलॉग देखने को मिल रहा है. पूरा टीजर डार्क है. आखिरी में विलेन की झलक देखने को मिली है, लेकिन उसे पहचानना मुश्किल हो रहा है.

Zoom

यश की टॉक्सिका टीजर रिलीज हो गया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

मुंबई. टॉक्सिक टीज़र आउट: यश की सबसे मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीज़र रिलीज हो गया है. मेकर्स और यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का सभी भाषाओं के टीजर शेयर किए हैं. यश ने टीजर शेयर करते हुए बताया कि वह गीतू मोहनदास की रिवेंज ड्रामा में अपना सबसे हिंसक अवतार दिखने वाले हैं. फिल्म 1 मिनट 55 सेकेंड के टीजर में सिर्फ वायलेंस और वायलेंस ही देखने को मिलता है. टीजर की शुरुआत एक पार्टी से होती है. बैकग्राउंड में आवाज आती है, “इस बार जंग अलग है.” फिर गोलीबारी शुरू होती है. एक सर्कस है और उसमें कई गैंगस्टर दिख रहे हैं.

कहानी सर्कस के माहौल से शुरू होकर ईस्ट एशियन थीम वाले बैकड्रॉप तक जाती है, जिसमें अलग-अलग समय की झलक मिलती है और माहौल डार्क और एज्डी है. हालांकि, इस क्रूरता और हाई-ऑक्टेन विजुअल्स के बीच, टीज़र में कुछ गहराई भी नजर आती है. कहानी कहने की बारीकी और दमदार परफॉर्मेंस, जो इस ग्रिट्टी यूनिवर्स की जान है.

‘टॉक्सिक’ के टीजर में यश पूरी तरह से बदले हुए नजर आ रहे हैं. उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन फिल्म का सबसे बड़ा स्टेटमेंट है, जिसमें वे कभी दुबले-पतले और फुर्तीले तो कभी भारी-भरकम और जंग के लिए तैयार अवतार में दिखते हैं. टीज़र रिलीज के साथ ही मेकर्स ने एक सीधी और हाई-स्टेक्स चेतावनी दी: “अब सब कुछ पागलपन की हद तक जाने वाला है.”

टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं और सभी ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया. एक फैन ने लिखा, “यश बॉस बिना दाढ़ी के, अनएक्सपेक्टेड लुक.” एक अन्य ने कहा, “इंटॉक्सिकेटिंग और 19 मार्च को हिंसा मचाने आ रहे हैं राया.”

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में डब वर्जन रिलीज होंगे. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मणि वंसत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और अदिवि सेश की ‘डकैत’ से मुकाबला होगा.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related