पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कैसे खरीदी 100 एकड़ जमीन? नवजोत कौर बोलीं- ₹2400 करोड़ का स्‍कैम, जेल को रहें तैयार – Navjot kaur Sidhu accused punjab congress chief Raja Warring rupees 2400 crore scam 100 acre land purchase case

Date:


होमताजा खबरदेश

पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कैसे खरीदी 100 एकड़ जमीन? नवजोत कौर सनसनीखेज आरोप

Last Updated:

Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग पर पार्टी से निष्‍कासित की गईं नवजोत कौर सिद्धू ने गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही चेतावनी दी है कि राजा वारिंग अब कोर्ट में जवाब देने और जेल जाने के लिए तैयार रहें. कुछ दिनों पहले ही उन्‍होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था और कहा था कि वे जमीनी हकीकत से पूरी तरह से कटे हुए हैं.

Zoom

Punjab Congress News: कांग्रेस से निष्‍कासित नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी के पंजाब अध्‍यक्ष राजा वारिंग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्‍हें जेल जाने के लिए तैयार रहने को कहा है. (फाइल फोटो/PTI)

Punjab Congress News: कांग्रेस से निष्‍कासित होने के बाद से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर सिद्धू लगातार पार्टी पर हमलावर हैं. नवजोत कौर ने खासतौर पर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख राजा वारिंग को टार्गेट पर ले रखा है. उन्‍होंने पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिये राजा वारिंग से पूछा है कि उन्‍होंने 100 एकड़ जमीन कैसे खरीदी. साथ ही राजस्‍थान से जुड़े पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष के साथ‍ मिलकर 2400 करोड़ रुपये का घोटाला करने का भी आरोप लगाया है. नवजोत कौर ने राजा वारिंग को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अब वे कोर्ट में जवाब देने और जेल जाने के लिए तैयार रहें.

नवजोत कौर ने X पर पोस्‍ट कर राजा वारिंग पर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा, ‘राजा वारिंग आप पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कांग्रेस से जुड़े पंजाब के युवाओं को भी नहीं बख्शा और सदस्यता शुल्क मात्र 75 रुपये कर दिया. जरा सोचिए आपने कितने युवाओं को लूटा है. क्या आप बता सकते हैं कि आपने कितने युवाओं को नौकरी या अच्छी नौकरी दिलाकर मदद की है? क्या युवाओं का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को इकट्ठा करने, रैलियां आयोजित करने और आपके लिए नारे लगाने के लिए किया जाना है? क्या आप बता सकते हैं कि आप पंजाब के युवाओं से वसूले गए 7.5 करोड़ रुपये कैसे खर्च करेंगे? इनमें से तो कई युवा मुश्किल से अपना पेट भर पाते हैं.’ एक अन्‍य सोशल मीडिया पोस्‍ट में नवजोत कौर ने कहा, ‘देखो कौन बोल रहा है??? राजा वारिंग जी, अदालत में आकर जवाब दीजिए कि आपने जिरकपुर में 100 एकड़ ज़मीन कैसे खरीदी? अपनी लूटी हुई कमाई से तो आप सिर्फ 40 एकड़ ही खरीद सकते थे, बाकी 60 एकड़ आपने फर्जी हस्ताक्षर करके और लोगों से अंगूठे के निशान लेकर मासूम लोगों से अवैध तरीके से छीनी है. राजस्थान के पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी के साथ मिलकर 2400 करोड़ का घोटाला! अदालत में जवाब दीजिए और जेल जाने के लिए तैयार रहिए. अपने आप को तैयार कर लीजिए जी. शुभकामनाएं.’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related