लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ सहारनपुर-विकासनगर फोरलेन रोड का निर्माण, जानिए क्या होगा फायदा

Date:


Last Updated:

सहारनपुर से शाकंभरी क्षेत्र और बेहट होते हुए विकास नगर जाना वाले लोगों के लिये सफर पहले से आसान होने वाला है, क्योंकि सिंगल लाइन मार्ग जो अब फोरलेन होने जा रहा है. इस पर काम तेजी से चल रहा है, और आने वाले कुछ समय में यह पूरे तरीके से बनकर तैयार हो जाएगा.

सहारनपुर से अगर आपको शाकंभरी क्षेत्र और बेहट होते हुए विकास नगर जाना है तो अब आपका सफर पहले से आसान होने वाला है, क्योंकि सिंगल लाइन मार्ग जो अब फोरलेन होने जा रहा है. इस पर काम तेजी से चल रहा है, और आने वाले कुछ समय में यह पूरे तरीके से बनकर तैयार हो जाएगा. जहां लोगों को पहले विकास नगर तक पहुंचने में काफी समय लगता था तो वहीं फोरलेन बनने से उनको आधा समय और लगने वाले जाम से राहत मिलेगी.

सहारनपुर से लेकर विकास नगर मार्ग को लंबे समय से फोरलेन करने की मांग चली आ रही थी जबकि इसको पास भी किया जा चुका था और यहां से पेड़ों की कटाई भी की जा चुकी थी. लेकिन फोरलेन बनाने का कार्य किसी कारणवश शुरू नहीं किया गया. कई साल बीत गए लेकिन आखिरकार वह इंतजार अब खत्म हो चुका है.

इस मार्ग पर ज्यादातर मां शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए सहारनपुर सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु आते हैं. इस मार्ग को फोरलेन होने से सबसे ज्यादा फायदा श्रद्धालुओं को मिलने वाला है. जिससे कि वह अपनी यात्रा को बिना जाम लगे पूरा कर सके.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सहारनपुर से विकास नगर तक तैयार हो रहा फोरलेन मार्ग को गंगोत्री मार्ग से भी जोड़ा गया है जो कि सहारनपुर के बाहर से होते हुए दिल्ली हाईवे पर मिलेगा. इससे लोगों को सहारनपुर शहर के बीच से होकर जाने और जाम से जूझने से बड़ी राहत मिलेगी. लोग शहर के बहारों बाहर सहारनपुर शहर को निकल दिल्ली, अम्बाला जा सकते हैं.

सहारनपुर के बेहट रोड को फोरलेन बनने से देहरादून जाने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी. क्योंकि मां शाकंभरी क्षेत्र और मिर्जापुर होते हुए यह सीधा मार्ग देहरादून पहुंच रहा है. जिससे देहरादून जाने के लिए भी लोगों को काफी आसानी होगी, जबकि किसी भी समय वह बिना जाम के इस मार्ग से सफर कर सकेंगे.

बेहट रोड को फोरलेन बनने से सहारनपुर से बेहट क्षेत्र के देहात और घाड़ क्षेत्र के लोगों को शहर से जुड़ने का मौका मिलेगा, साथ ही लोगों का व्यापार भी अच्छा होगा. जिस तरीके से लोग अपने व्यापार को करने के लिए सहारनपुर आने से बचते थे, अब उनको सहारनपुर आने के लिए मात्र 20 से 30 मिनट का समय लगेगा. यानी कि एक से डेढ़ घंटे में वह सहारनपुर में अपने सामान को सेल कर अपने घर वापस लौट सकेंगे.

सहारनपुर से मिर्जापुर होते हुए विकास नगर जा रहा यह फोरलेन मार्ग जिस पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. वहीं अगर कार्य पूरा होने की बात करें तो लगभग 6 महीने बाद यानी की अगस्त महीने तक यह पूरे तरीके से बनकर तैयार हो जाएगा और इस पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से वाहन दौड़ेंगे.

बेहट रोड मार्ग को फोरलेन होने से जहां बेहट क्षेत्र से होते हुए हिमाचल और उत्तराखंड में जाने वाले मार्गों को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी, इतना ही नहीं कलसिया से होते हुए देहरादून पहुंच सकेंगे, साथ ही अंबाला ओर दिल्ली जाने वाले लोगो के लिए भी अच्छा हो जायेगे. यानी कि एक फोरलेन बनने से कई क्षेत्रों की कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी, साथ ही दिल्ली जाने वाले लोगों को भी इसका सीधा फायदा होगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related