Last Updated:
Green Coriander Growing Tips: घर पर ही हरा धनिया उगाना चाहते हैं तो गार्डनिंग एक्सपर्ट के ये टिप्स गांठ बांध लें. कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप भरपूर धनिया उगा सकते हैं. बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और घर के हरे धनिया से ही रोज की रसोई महकेगी.
शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी में अब लोग अपनी छतों को हरियाली से भरने लगे हैं. बढ़ती महंगाई और मिलावट के दौर में घर पर उगाई गई हरी सब्जियां न सिर्फ सेहतमंद होती हैं बल्कि सुकून भी देती हैं. अगर आप भी अपने टेरेस गार्डन में ताजा, सुगंधित और ऑर्गेनिक धनिया उगाना चाहते हैं, तो यह स्टेप बाय स्टेप वाली गाइड आपके लिए है. कई सालों से अपनी नर्सरी में काम कर रहे हैं ओंकारेश्वर ने बताये आसान और असरदार तरीके, जो आपके बेहद काम आएंगे.
धनिया उगाने के लिए 6–8 इंच गहरा गमला, ट्रे या ग्रो बैग उपयुक्त रहता है. ध्यान रखें कि नीचे पानी निकासी के लिए छेद जरूर हों. मिट्टी तैयार करते समय 50% बगीचे की मिट्टी, 30% गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट और 20% रेत या कोकोपीट मिलाएं. यह मिश्रण हल्का, उपजाऊ और पानी सोखने वाला होता है. मिट्टी को भरने के बाद हल्का पानी डालकर एक दिन के लिए छोड़ दें, ताकि नमी संतुलित हो जाए.
अच्छी गुणवत्ता वाले साबुत धनिया बीज लें. बीज को हल्के हाथ से दबाकर दो हिस्सों में तोड़ लें, इससे अंकुरण तेजी से होता है.<br />बीजों को 6–8 घंटे पानी में भिगोकर रखें. यह प्रक्रिया बीज को मुलायम बनाती है और अंकुर जल्दी निकलते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
धनिया को रोजाना 3–4 घंटे हल्की धूप की जरूरत होती है. तेज गर्मी में दोपहर की धूप से बचाना बेहतर है. मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें. हफ्ते में 3–4 बार पानी देना काफी होता है, लेकिन मौसम के अनुसार मात्रा बदल सकती है. सर्दियों में पानी कम और गर्मियों में थोड़ा ज्यादा देना पड़ता है.
करीब 7–10 दिन में छोटे-छोटे अंकुर दिखाई देने लगते हैं. 15–20 दिन में पौधे थोड़े घने हो जाते हैं. हर 10–15 दिन में जैविक खाद डालें. अगर पौधे बहुत घने हो जाएं तो थोड़ी छंटाई कर दें, ताकि हर पौधे को हवा और रोशनी मिल सके. पीली पत्तियां हटाते रहें और कीट लगने पर नीम तेल का स्प्रे करें.
लगभग एक महीने बाद आपका धनिया कटाई के लिए तैयार हो जाता है. पत्तियों को जड़ से थोड़ा ऊपर काटें ताकि दोबारा नई पत्तियां निकल सकें. एक बार बोने के बाद आप 2–3 बार कटाई कर सकते हैं. इससे घर की रसोई में हमेशा ताजा धनिया उपलब्ध रहेगा.


