Last Updated:
French President Macron On Rafale Deal: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राफेल डील की आलोचना करने वालों को सीधा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि इस डील से भारत मजबूत होगा और इसमें काफी चीजें भारत में लोकल स्तर पर ली जाएगी. इससे भारत में रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
भारत फ्रांस से 114 राफेल विमान खरीद सौदे के अंतिम रूप देने में लगा है.
French President Macron On Rafale Deal: भारत सरकार फ्रांस के साथ 114 राफेल विमानों के सौदे को अंतिम मंजूरी देने की प्रक्रिया में है. यह डील करीब 3.25 लाख करोड़ की बताई जा रही है. डील के मुताबिक 18 फाइटर जेट सीधे फ्रांस से आएंगे जबकि बाकी 96 विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा. कुछ लोग और राजनेता इस डील को बेहद महंगा बता रहे हैं और वे इसकी आलोचना कर रहे हैं. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस आलोचना का सीधा जवाब दिया है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग इस डील की आलोचना क्यों कर रहे हैं. यह डील आपके देश को मजबूत बनाएगी, दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को गहरा करेगी और यहां ज्यादा नौकरियां पैदा करेगी.
राफेल आपके देश को मजबूत बनाएगा
इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि हम लगातार भारतीय कंपोनेंट्स की संख्या बढ़ा रहे हैं. यह कंपनी और आपकी सरकार के बीच चल रही बातचीत का हिस्सा है. मुझे नहीं दिखता कि कोई इसे आलोचना कैसे कर सकता है, क्योंकि यह आपके देश को मजबूत बनाता है, हमारी रणनीतिक समन्वय को बढ़ाता है और यहां ज्यादा रोजगार पैदा करता है. उन्होंने आगे कहा, “हम भारत में ज्यादा से ज्यादा भारतीय कंपोनेंट्स और क्रिटिकल डिवाइसेस बनाने और बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं… हम विस्तार करना चाहते हैं. भारत ने कुछ दिनों पहले 114 राफेल्स का नया बैच मंगाने और भारत में सह-उत्पादन की इच्छा जताई है.
भारतीय वायुसेना की फाइटर स्क्वाड्रन्स की संख्या संभावित 42 से घटकर 31 रह गई है, जिससे यह डील IAF की क्षमता बढ़ाने के लिए अहम है. अब तक भारत 36 राफेल जेट्स खरीदे हैं और भारतीय नौसेना के लिए 26 मरीन वेरिएंट का सौदा कर चुका है. मैक्रों ने राफेल को बेहद अहम बताते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि इस सौदे की सफलता को सबमरीन्स पर भी दोहराया जाएगा.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें


