क्या वेनेजुएला से सस्ता तेल खरीदने के लिए भारत ने बना लिया है नया प्लान? MEA ने दिया जवाब

Date:


होमताजा खबरदेश

क्या वेनेजुएला से सस्ता तेल खरीदने के लिए बन गया नया प्लान? MEA ने दिया जवाब

Last Updated:

MEA Media Briefing LIVE: विदेश मंत्रालय ने रूस और वेनेजुएला से तेल आयात पर रुख साफ कर दिया है. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि वेनेजुएला से तेल खरीद तभी होगी, जब वह फायदेमंद होगा. इसके साथ ही भारत ने ट्रंप की ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पहल का समर्थन किया है और वॉशिंगटन में ऑब्जर्वर के तौर पर हिस्सा लिया. भारत मंडपम में हुए प्रदर्शन पर मंत्रालय ने कहा कि इसका जवाब केवल आयोजक ही दे सकते हैं.

Zoom

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल.

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की विदेश नीति और ऊर्जा सुरक्षा पर कई बड़े अपडेट दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस और वेनेजुएला से तेल आयात को लेकर भारत का नजरिया पूरी तरह साफ है. भारत अपनी एनर्जी जरूरतों के लिए हर उस विकल्प को तलाशेगा, जो देश के लिए फायदेमंद होगा. जायसवाल ने कहा कि वेनेजुएला से तेल की खरीद तभी की जाएगी, जब वह ‘कॉमर्शियल वायेबल’ यानी आर्थिक रूप से सस्ता और सही होगा. भारत ग्लोबल मार्केट की हर हलचल पर नजर रख रहा है ताकि देश की इकोनॉमी को मजबूती मिल सके.

ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में भारत की भूमिका क्या रहने वाली है?

भारत ने अंतरराष्ट्रीय शांति की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए डोनाल्ड ट्रंप की ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पहल का समर्थन किया है. वॉशिंगटन डीसी में हुई इस अहम मीटिंग में भारत ने एक ऑब्जर्वर के तौर पर हिस्सा लिया. विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत गाजा शांति योजना और यूएनएससी के प्रस्ताव 2803 के तहत चल रहे प्रयासों के साथ खड़ा है. भारत का मानना है कि वैश्विक संघर्षों को सुलझाने के लिए ऐसी पहल जरूरी हैं. इस बैठक में भारत की मौजूदगी दर्शाती है कि ग्लोबल डिप्लोमेसी में भारत का कद लगातार बढ़ रहा है.

भारत मंडपम में हुए प्रदर्शन पर विदेश मंत्रालय ने क्या सफाई दी?

हाल ही में भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्रालय ने सीधा जवाब दिया है. प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रालय के पास इस प्रदर्शन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. उन्होंने साफ किया कि इस मामले में किसी भी तरह का जवाब केवल इवेंट के आयोजक ही दे सकते हैं.

About the Author

Deepak Verma

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related