22 फरवरी से ये खास ट्रेन एयरपोर्ट एक्‍सप्रेस और वंदेभारत को टक्‍कर देने को तैयार

Date:


Last Updated:

वंदे भारत ट्रेन शाही ट्रेनों में शामिल है, जो खूब पसंद की जा रही है. वहीं एयरपोर्ट एक्‍सप्रेस भी शानदार सफर के लिए जानी जाती है. लेकिन 22 फरवरी से एक और ट्रेन दिल्‍ली से शुरू होने वाली है, जो सुविधाओं के मामले में इन दोनों खास ट्रेन से कम नहीं होगी. यह ट्रेन आरआरटीएस नमोभारत है.

Zoom

प्रधानमंत्री करेंगे इस पूरे सेक्‍शन का उद्घाटन.

नई दिल्‍ली. वंदे भारत ट्रेन शाही ट्रेनों में शामिल है, जो खूब पसंद की जा रही है. वहीं एयरपोर्ट एक्‍सप्रेस भी शानदार सफर के लिए जानी जाती है. लेकिन 22 फरवरी से एक और ट्रेन दिल्‍ली से शुरू होने वाली है, जो सुविधाओं के मामले में इन दोनों खास ट्रेन से कम नहीं होगी. यह ट्रेन आरआरटीएस नमोभारत है, जो सराय काले खां से शुरू होकर मेरठ तक जाएगी. एक दिन बाद इस ट्रेन का उद्घाटन होने वाला है और देश की पहली रैपिड रेल पूरा सफर शुरू कर देगी.

नमो भारत का मुख्य उद्देश्य दिल्ली और आसपास के शहरों जैसे गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ के बीच की दूरी को बहुत कम करना है. मौजूदा समय न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किमी का हिस्सा और 11 स्टेशन जनता के लिए चालू हैं. अब 82 किमी कॉरिडोर (सराय काले खान से मोदीपुरम तक) शुरू होने जा रहा है.

दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की आधारशिला 8 मार्च 2019 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी. निर्माण कार्य की शुरुआत के चार साल के भीतर, 20 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री ने भारत के प्रथम दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया. उन्होंने साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिक सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित किया और देश की पहली नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग-ऑफ किया.

6 मार्च 2024 को, मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किमी के अतिरिक्त खंड को जनता के लिए खोल दिया गया, जो 18 अगस्त 2024 को मेरठ साउथ तक बढ़ाया गया. इस विस्तार के साथ कॉरिडोर में 8 किमी का ऑपरेशन सेक्‍शन और जुड़ गया.  5 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री ने दिल्ली में साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच 13 किमी के अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया. इसके साथ ही नमो भारत ट्रेनों का दिल्ली में आगमन हुआ और आनंद विहार जैसा प्रमुख स्टेशन जो एक महत्वपूर्ण मल्टीमॉडल हब है, जनता के लिए खोल दिया गया.

22 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक 5 किमी के सेक्शन एवं मेरठ साउख से मोदीपुरम तक 21 किमी के सेक्शन का उद्घाटन किया जा रहा है. जिसके बाद पूरा दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर जनता के लिए शुरू हो जाएगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गाने ‘गुनाह’ में गिप्पी-निमरत की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही छाया ट्रैक

https://www.youtube.com/watch?v=Yp-vYHUZncs नई दिल्ली: पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल और निमरत...