Last Updated:
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक AK-47 राइफल, दो मैगज़ीन, पर्याप्त मात्रा में गोलाबारूद, तीन रक्सैक, कंबल, राशन और कपड़े बरामद किए हैं. बरामद सामग्री से साफ है कि घुसपैठ की तैयारी लंबे समय तक इलाके में सक्रिय रहने के इरादे से की गई थी. सेना ने बताया कि क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. ऑपरेशन अभी भी जारी है.
सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. (फाइल फोटो)
जम्मू. भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश को मिट्टी में मिला दिया है. जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में घुसपैठ की एक बहुत बड़ी कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है. 19 फरवरी 2026 की सुबह नाथुआ तिब्बा इलाके में यह जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. व्हाइट नाइट कोर (White Knight Corps) की क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन ने ‘ऑपरेशन ज्वाला’ के तहत इस मिशन को अंजाम दिया.
शुरुआती एनकाउंटर के बाद सेना ने इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान भारी मात्रा में खून के निशान मिले हैं. इससे साफ होता है कि घुसपैठ करने वाले आतंकी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वो जान बचाकर वापस भागे हैं या इलाके में ही छिपे हैं, इसकी तलाश जारी है. सेना ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है.
खून के निशान और आतंकियों की तलाश
सेना के ऑफिशियल बयान के मुताबिक इलाके में जबरदस्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर है. तलाशी के दौरान मिले खून के निशान बताते हैं कि आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है. वो बुरी तरह जख्मी हालत में हैं. सुरक्षा बलों ने पूरे नाथुआ तिब्बा क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है. किसी भी आतंकी के बचने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है.
हथियार और राशन बरामद, बड़ी थी साजिश
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. उनके खतरनाक मंसूबों का पर्दाफाश हुआ है. एक AK-47 राइफल और दो मैगजीन मिली हैं. भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है. तीन रक्सैक (Rucksack), कंबल, कपड़े और राशन मिला है. इन सामानों से साफ पता चलता है कि आतंकी पूरी तैयारी के साथ आए थे. उनका इरादा लंबे समय तक इलाके में छिपकर किसी बड़े हमले को अंजाम देने का था. लेकिन सेना के ‘ऑपरेशन ज्वाला’ ने उनके सारे प्लान फेल कर दिए.
LoC पर हाई अलर्ट, ऑपरेशन जारी
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और चौकसी काफी तेज कर दी गई है. सेना हर संदिग्ध मूवमेंट पर पैनी नजर रख रही है. ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है. जवानों का एक्शन लगातार जारी है. सरहद पार से होने वाली किसी भी हरकत का करारा जवाब देने के लिए सेना पूरी तरह मुस्तैद है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें


