न रजत दलाल न मिस्टर फैजू, ये कंटेस्टेंट बना ‘द 50’ का विजेता? मेकर्स ने खेला मास्टरस्ट्रोक, दिए 4 विनिंग मोमेंट्स

Date:


Last Updated:

सेलिब्रिटी रियलिटी शो ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले मुंबई में संपन्न हो गया है, जिसमें शिव ठाकरे विजेता बनकर उभरे हैं. फिनाले के अहम ‘पजल टास्क’ को शिव ने मात्र 10 मिनट में हल करके मिस्टर फैजू और कृष्णा श्रॉफ जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया. दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने सस्पेंस बनाए रखने के लिए चारों फाइनलिस्ट्स के साथ विनिंग मोमेंट शूट किया है. विजेता का ऑफिशियल ऐलान 22 मार्च को किया जाएगा. रियलिटी शो के किंग माने जाने वाले शिव के लिए यह एक और बड़ी अचीवमेंट है, जहां उन्होंने 50 दिग्गज सितारों को पछाड़कर जीत हासिल की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

क्या रिएलिटी शो ‘द 50’ के विनर का नाम लीक हो गया है?

नई दिल्ली: सेलिब्रिटी रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. 1 फरवरी को शुरू हुए इस रोमांचक सफर का ग्रैंड फिनाले 19 फरवरी को मुंबई में धूमधाम से पूरा हुआ. इस शो में टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया के 50 दिग्गज सितारों ने हिस्सा लिया था, लेकिन आखिरी मुकाबले तक सिर्फ चार जांबाज—शिव ठाकरे, मिस्टर फैजू, कृष्णा श्रॉफ और इम्मोर्टल काका ही अपनी जगह बना पाए. ताजा खबरों की मानें तो ‘मराठी मानूस’ और रियलिटी शोज के किंग कहे जाने वाले शिव ठाकरे ने बाजी मार ली है और इस शो के पहले विजेता बन गए हैं. हालांकि, शो के मेकर्स ने सस्पेंस बनाए रखने के लिए एक गजब की चाल चली है. उन्होंने किसी एक के बजाय चारों फाइनलिस्ट्स के साथ विनिंग मोमेंट शूट किया है, ताकि 22 मार्च को होने वाले ऑफिशियल अनाउंसमेंट तक विनर का नाम राज ही रहे.

शो ‘द 50’ के फिनाले की रेस काफी दिलचस्प रही, जहां शो के चर्चित कंटेस्टेंट रजत दलाल पांचवें नंबर पर आकर बाहर हो गए. इसके बाद असली मुकाबला टॉप 4 के बीच एक पेचीदा ‘पजल टास्क’ के जरिए हुआ. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस टास्क की सबसे बड़ी चुनौती टाइमिंग थी. हर खिलाड़ी को अकेले में यह पहेली सुलझानी थी और बाकी कंटेस्टेंट्स को इस बारे में कुछ पता नहीं चलने दिया गया. इम्मोर्टल काका ने सबसे पहले कोशिश की लेकिन वो पजल पूरा नहीं कर पाए. इसके बाद, कृष्णा श्रॉफ ने 25 मिनट में अपना टास्क खत्म किया. वहीं, शिव ठाकरे ने अपनी फुर्ती और दिमाग का परिचय देते हुए महज 10 मिनट में पजल सॉल्व कर दिया. अंत में मिस्टर फैजू आए, जिन्होंने थोड़ी गलती के बाद दोबारा कोशिश की और लगभग 14 मिनट में अपना टास्क पूरा किया. टाइमिंग के इस खेल में शिव ने सबको पीछे छोड़ दिया.

शिव ठाकरे एक रियलिटी शो स्टार हैं.

‘द 50’ करियर का बड़ा माइलस्टोन
शिव ठाकरे के लिए यह जीत कोई नई बात नहीं है, क्योंकि वो रोडीज, बिग बॉस मराठी, बिग बॉस 16 और झलक दिखला जा जैसे बड़े मंचों पर अपनी काबिलियत पहले ही साबित कर चुके हैं. ‘द 50’ उनके करियर का एक और बड़ा माइलस्टोन साबित होने वाला है. इस शो की स्टार कास्ट भी काफी दमदार थी, जिसमें करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल जैसे बड़े नाम शामिल थे. इतने सारे धुरंधरों को पीछे छोड़कर जीत हासिल करना वाकई काबिल-ए-तारीफ है. अब फैंस को बस 22 मार्च का बेसब्री से इंतजार है, जब आधिकारिक तौर पर शिव ठाकरे को ट्रॉफी उठाते हुए दिखाया जाएगा. मेकर्स के इस ट्विस्ट ने दर्शकों के रोमांच को दोगुना कर दिया है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related