तीसरे दिन 2 लाख 98000 बच्चों ने छोड़ दिया पेपर, यूपी बोर्ड की व्यवस्था फुल टाइट, अबतक 11 पर एफआईआर

Date:


Last Updated:

यूपी बोर्ड की परीक्षा का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा. शुक्रवार 20 फरवरी को तीसरे दिन की परीक्षा में 02 लाख 98 हजार 959 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. पहली पाली में सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र कृषि भाग 1 एवं कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र कृषि भाग 2 की परीक्षा हुई.

Zoom

यूपी बोर्ड की परीक्षा के तीसरे दिन दो लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ी परीक्षा.

प्रयागराजः यूपी बोर्ड की परीक्षा का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा. शुक्रवार 20 फरवरी को तीसरे दिन की परीक्षा में 02 लाख 98 हजार 959 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. पहली पाली में सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र कृषि भाग 1 एवं कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र कृषि भाग 2 की परीक्षा हुई. पहली पाली की परीक्षा में 27 लाख 67 हजार 087 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. जबकि 25 लाख 96 हजार 897 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा और 01 लाख 70 हजार 190 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

दूसरी पाली में भी लाखों बच्चों ने छोड़ी परीक्षा
वहीं दूसरी पाली में 23 लाख 54 हजार 918 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 22 लाख 26 हजार 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि 02 लाख 98 हजार 959 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. शुक्रवार को हाईस्कूल की परीक्षा में दो और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़ा गया. पहली पाली में फिरोजाबाद और मैनपुरी में एक-एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए थे. जबकि दूसरी पाली में कन्नौज में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया. अब तक कुल 07 परीक्षार्थी नकल करते बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए हैं.

अबतक 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर
पहली पाली में गोरखपुर व प्रतापगढ़ और दूसरी पाली में झांसी, कन्नौज और एटा में एक-एक परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए. अब तक कुल 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी. बता दें कि शनिवार चौथे दिन पहली पाली में हाई स्कूल गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा 7814 परीक्षा केंद्रों पर होगी. पहली पाली में हाई स्कूल में 7 लाख 74 हजार 560 और इंटरमीडिएट में 32 हजार 549 को मिलाकर कुल 8 लाख 07 हजार 109 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के इतिहास का पेपर
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के इतिहास विषय की परीक्षा होगी. यह परीक्षा 6448 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. दूसरी पाली में इंटर इतिहास की परीक्षा में 2 लाख 47 हजार 328 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related