Last Updated:
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज और शम्मी कपूर की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं थी. एक दौर में मुमताज शम्मी कपूर के प्यार में इस कदर गिरफ्तार थीं कि वह उनसे शादी कर घर बसाना चाहती थीं. लेकिन इस रिश्ते के बीच कपूर खानदान की एक पुरानी और बेहद सख्त परंपरा दीवार बनकर खड़ी हो गई. उस समय कपूर परिवार का यह कड़ा नियम था कि घर की बहुएं फिल्मों में काम नहीं करेंगी. मुमताज उस वक्त अपने करियर के सुनहरे दौर में थीं और एक्टिंग छोड़ना उनके लिए मुमकिन नहीं था. यही वजह रही कि एक-दूसरे को चाहने के बावजूद यह जोड़ी कभी एक न हो सकी और यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई.
कपूर खानदान के एक शख्त नियम की वजह से नहीं हुई प्रेमी से शादी.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में एक दौर ऐसा था, जब मुमताज का जादू सिर चढ़कर बोलता था. राजेश खन्ना से लेकर धर्मेंद्र तक, हर बड़े सुपरस्टार के साथ उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. लेकिन पर्दे पर सबको अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली मुमताज की अपनी प्रेम कहानी अधूरी रह गई. मुमताज और शम्मी कपूर एक-दूसरे के प्यार में थे, लेकिन उनके बीच दीवार बन गया कपूर खानदान का एक सख्त नियम. राज कपूर और पृथ्वीराज कपूर के दौर में यह परंपरा थी कि घर की बहू फिल्मों में काम नहीं करेगी. मुमताज अपने करियर के शिखर पर थीं और एक्टिंग छोड़ना उनके लिए मुमकिन नहीं था, जिसके चलते यह रिश्ता कभी शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच पाया.
शम्मी कपूर से शादी करना चाहती थीं मुमताज
मुमताज ने शम्मी कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कभी अपनी भावनाओं को नहीं छिपाया. उन्होंने साफ कहा, ‘शम्मी कपूर बेहद हैंडसम थे और मैं उन्हें बहुत पसंद करती थी. इसमें न कुछ छुपाने जैसा है और न ही मुकरने जैसा. हमारे बीच 18 साल का फासला था, लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता था. मैं उनसे शादी करना चाहती थी, लेकिन उन दिनों पापा जी (राज कपूर) के कायदे-कानून बहुत सख्त थे.
कपूर खानदान के नियम की वजह से छूटा प्यार
दिग्गज एक्ट्रेस यह भी साफ किया कि कपूर खानदान की यह परंपरा असल में पृथ्वीराज कपूर ने शुरू की थी. उनके जीते-जी परिवार में यह पक्का नियम था कि घर की बहू फिल्मों में काम नहीं करेगी. यह बात बिल्कुल साफ थी. अगर मुमताज को कपूर खानदान की बहू बनना था, तो उन्हें अपना चमकता करियर छोड़ना पड़ता.
View this post on Instagram


