दिनभर रोजे के बाद हो जाती है थकान, तो इस आसान तरीके से घर पर बनाएं चटपटी चिकन तेहरी – Uttarakhand News

Date:


देहरादून: रमजान के दिन चल रहे हैं ऐसे में लोग रोजा रखते हैं और कई तरह के पकवान पकाते हैं, लेकिन महिलाएं अक्सर थक जाया करती हैं इसलिए हम आपको लजीज जल्दी पकने वाली चटपटी चिकन तेहरी बनाने का तारिक बताएंगे जो जल्दी भी बनेगी और हेल्दी भी होगी. इसमें आपको हरी सब्जियां भी इस्तेमाल करनी है जो आपको एनर्जी देगी, वही चिकन भी प्रोटीन देगा. इसमें सीक्रेट मसाला अगर आप डाल देंगे तो आपके घर में बनने वाली तेहरी की महक दूर-दूर तक फैल जाएगी. इसमें आपको कलौंजी, सौंफ, मेथी दाना, साबुत धनिया, जीरा, काली मिर्च, इलायची और जायफल को थोड़ा रोस्ट करके उसे दरदरा पीसकर इसमें मिला देंगे तो आपको इसका अलग ही स्वाद मिलेगा.

‘वन-पॉट मील’

देहरादून निवासी मुनीजा ने बताया कि रमजान में इबादत और रोजे के बाद शाम को कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो न सिर्फ जायकेदार हो, बल्कि शरीर को तुरंत एनर्जी भी दे. वहीं देखा जाता है कि अक्सर रोजे के दौरे इफ्तार और डिनर की तैयारी में महिलाएं काफी थक जाती हैं. ऐसे में ‘चिकन तेहरी’ एक ऐसा ऑप्शन है जो ‘वन-पॉट मील’ है यानी एक बर्तन में बनने वाला खाना है. उन्होंने बताया कि यह जल्दी बनती है, हेल्दी है और इसका स्वाद लाजवाब होता है.

वैजी और नॉन वेज का लाज़वाब कॉम्बिनेशन 

मुनीजा बताती है कि चिकन तेहरी की सबसे ज्यादा खास बात होती है कि इसमें आप मटर, गाजर, बीन्स, मूली, गोभी, शिमला मिर्च जैसी कई अपनी मनपसंद हरी सब्जियां डाल सकते हैं, जो आपको फाइबर और विटामिन्स देंगी. वहीं, चिकन से मिलने वाला हाई-प्रोटीन दिनभर की थकान को दूर कर मांसपेशियों को रिकवर करने में हेल्प करता है.

इस सीक्रेट मसाले से मिलता है बेजोड़ स्वाद

मुनीजा बताती हैं कि वैसे तो कई लोग चिकन तेहरी बनाते हैं लेकिन हर किसी का किचन खुशबू से नहीं महकता है. अच्छा स्वाद देने के लिए आपको ‘सीक्रेट मसाला’ तैयार करना होगा जो जायका बदल देगा.इस रेसिपी की असली जान इसका खास मसाला ही है. अगर आप बाजार के मसालों के बजाय इसे घर पर तैयार करेंगे, तो इसकी खुशबू पूरी कॉलोनी में महक उठेगी. इस मसाला को तैयार करने के लिए आप एक तवे में कलौंजी, सौंफ, मेथी दाना, साबुत धनिया, जीरा, काली मिर्च, छोटी इलायची और थोड़ा सा जायफल लें. इन्हें धीमी आंच पर हल्का सा रोस्ट कर लें जब तक कि खुशबू न आने लगे. अब इसे ठंडा करके दरदरा पीस लीजिए .यही वह सीक्रेट इंग्रीडिएंट है जो आपकी तेहरी को ‘बिरयानी’ जैसा रॉयल टच देगा.

ऐसे आप घर पर बनाएं चिकन तेहरी

सबसे पहले चिकन को धोकर उसमें दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट,नमक डालकर मैरीनेट करने के लिए रख 15-20 मिनट के लिए रख दें. अब दूसरी ओर जो भी सब्जियां आप इसमें डालना चाहते हैं उन्हें काट लीजिए. लहसुन अदरक और प्याज का पेस्ट बना लीजिए. इसी में ही बारीक कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च डाल दीजिए. अब आप एक कुकर में दो बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें. इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिए .अब इसमें अपनी पसंदीदा हरी सब्जियां और टमाटर और जरूरत के अनुसार नमक, लाल पीसी मिर्च पाउडर और ज्यादा हल्दी डाल लीजिए. इसके बाद आप मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे और इसका रंग गहरा न हो जाए.

चावल का भी ध्यान रखना है

ध्यान रहे आपको चावल का भी ध्यान रखना है कि आपने किस तरह के चावल लिए हैं. अगर आप गोल्डन सेला बासमती ले रहे हैं, तो आपको इसे भिगाकर रखना होगा. यह बात आप दुकानदार से पूछकर चावल लीजिए कि आपको इसे कितनी देर भिगाना है अन्यथा इसमें डाला जाने वाला पानी इसके टेक्सचर को बिगाड़ सकता है. अब इसमें भीगे हुए चावल डालकर इसे मिलाएं जरूरत के अनुसार पानी डालें अक्सर चावल से डेढ़ गुना पानी डाला जाता है.

अब कुकर बंद करें और 1-2 सीटी आने दें या धीमी आंच पर दम पर पकाएं. ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया और पुदीना छिड़कें और तैयार सीक्रेट मसाला भी डाल दीजिए. इसकी खास बात है कि अलग से सालन या चावल उबालने का झंझट नहीं होता है. इसमें उपयोग होने वाले सौंफ और जीरे जैसे मसालों के चलते यह पेट पर भारी नहीं रहती है और आसानी से पच जाती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लड़की ने किया जबरदस्त डांस, माधुरी के ‘चने के खेत में’ गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, दिल हार बैठेंगे आप

होमवीडियोलाइफ़लड़की ने दिखाया जबरदस्त डांस टैलेंट, माधुरी के...