Last Updated:
Latest short kurti designs for women : मौसम में गर्माहट आते ही शॉर्ट कुर्तियां एक बार फिर फैशन में आ चुकी हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका आरामदायक होना. यही नहीं, इसे आप जींस, पैंट्स या पलाजो के साथ भी मैंच बनाकर पहन सकती हैं. ये कुर्तियां ट्रेडिशनल लुक और मॉडर्न डिजाइन का एक परफेक्ट मिक्स हैं. फिर ऑफिस जाना हो या दोस्तों के साथ बाहर कहीं घूमनl हो, आप इसे कहीं भी, कभी भी पहनकर परफेक्ट दिख सकती हैं. यहां हम बता रहे हैं कुछ लेटेस्ट शॉर्ट कुर्तियों के डिजाइन्स, और उन्हें पहनने के तरीके के बारे में.
Ethnic short tops for ladies : शॉर्ट कुर्तियों की सबसे बड़ी खूबी उनकी वर्सेटिलिटी है. इन्हें आप जींस, पैंट, पटियाला सलवार, या धोती पैंट, किसी के साथ भी पेयर कर सकती हैं. यह आपको एक ‘इंडो-वेस्टर्न’ लुक देती हैं, जो देखने में जितना क्लासी लगता है, पहनने में उतना ही आरामदायक होता है.
लखनऊई चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती: चिकनकारी का फैशन कभी पुराना नहीं होता. पेस्टल रंगों (जैसे बेबी पिंक, स्काई ब्लू और मिंट ग्रीन) में बारीक धागों वाली चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती आपको एक एलिगेंट और रॉयल वाइब देती है. इसे सफेद जींस या पलाजो के साथ पहनकर आप महफिल लूट सकती हैं.
पेपलम स्टाइल कुर्ती: अगर आप थोड़ा फंकी और ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, तो पेपलम शॉर्ट कुर्ती ट्राई करें. कमर के पास से घेरे वाली यह कुर्ती जींस के साथ बेहद कूल लगती है. यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो एथनिक के साथ थोड़ा वेस्टर्न टच पसंद करती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अंगरखा पैटर्न: ट्रेडिशनल वाइब के लिए अंगरखा स्टाइल की छोटी कुर्तियां इस वक्त काफी डिमांड में हैं. इनके साइड में लगी डोरियां और लटकन आपके लुक में एक अलग ही चार्म जोड़ देते हैं.
ए-लाइन (A-Line) प्रिंटेड कुर्ती: यह डिजाइन ‘A’ शेप में होता है जो ऊपर से नीचे की तरफ हल्का सा फैलता है. फ्लोरल या जयपुरी प्रिंट में ए-लाइन कुर्तियां डेली वियर के लिए सबसे आरामदायक मानी जाती हैं.
बेल स्लीव्स (Bell Sleeves) कुर्ती- आजकल स्लीव्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने का काफी ट्रेंड है. सिंपल शॉर्ट कुर्ती में अगर ‘बेल स्लीव्स’ (घंटी के आकार की बाजू) जोड़ दी जाए, तो वह साधारण कुर्ती को भी ट्रेंडी और मॉडर्न लुक देती है.
काफ्तान स्टाइल शॉर्ट कुर्ती-अगर आपको ढीले-ढाले और हवादार कपड़े पसंद हैं, तो काफ्तान शॉर्ट कुर्ती ट्राई करें. यह बहुत ही आरामदायक होती है और समर वेकेशन या कैजुअल आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है.
कूल कंफर्ट के साथ ‘ट्रेडिशनल वाइब’ कैसे पाएं? शॉर्ट कुर्ती पहनते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को और भी निखार सकती हैं. जैसे, सही फैब्रिक का चुनाव. गर्मियों और रोजाना के इस्तेमाल के लिए कॉटन, लिनन या रेयॉन फैब्रिक चुनें. ये न केवल आपको कूल रखते हैं, बल्कि इनका फॉल भी शरीर पर बहुत अच्छा आता है.
शॉर्ट कुर्ती के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी (जैसे बड़े झुमके या चोकर) एक बेहतरीन ‘ट्रेडिशनल वाइब’ क्रिएट करती है. शॉर्ट कुर्ती और जींस के साथ कोल्हापुरी चप्पल या मोजरी पहनें. यह आपके लुक को पूरा एथनिक टच देगा.
छोटी कुर्तियां न केवल आपके स्टाइल को अपडेट करती हैं, बल्कि आपको दिन भर की थकान के बीच भी आरामदायक महसूस कराती हैं. चाहे ऑफिस की मीटिंग हो या दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग, ये ट्रेंडी डिजाइन्स हर जगह फिट बैठते हैं. तो इस बार शॉपिंग पर जाएं, तो अपनी पसंद की कुछ स्टाइलिश शॉर्ट कुर्तियां जरूर लाएं और अपने फैशन सेंस से सबको इम्प्रेस करें!(All Image Credit: myntra)


