आज का सिंह राशिफल 20 फरवरी 2026: मुश्किलों से भरा रहेगा दिन, फैसलों में जल्दबाजी पड़ेगी भारी, गुस्से पर रखें कंट्रोल, जरूर करें ये उपाय

Date:


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 21 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज रेवती नक्षत्र के साथ शनि और चंद्रमा की युति बनी हुई है. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकती है. व्यापार में मंदी देखने को मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है और काम में मन कम लगेगा. पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे और एक-दूसरे का साथ मिलेगा. साथ ही आज किसी भी तरह का नया निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा.

Aaj Ka Singh Rashifal 21 February 2026, Leo Daily Horoscope: आज शनिवार 21 फरवरी 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है. दिन की शुरुआत से ही मन में असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे छोटे-छोटे फैसले लेना भी कठिन हो सकता है. खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज कुंभ लग्न की कुंडली बन रही है और मीन राशि उदित हो रही है. लग्न में सूर्य, शुक्र, बुध और राहु का एक साथ होना मानसिक भ्रम और तनाव की स्थिति बना सकता है. ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना जरूरी होगा.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा कठिन रह सकता है. कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है और काम में मन कम लगेगा. हालांकि सहकर्मियों या अधिकारियों से सामान्य सहयोग मिल सकता है, लेकिन गुस्से या बहस से स्थिति बिगड़ सकती है. इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी है. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और नए विषयों को समझने की क्षमता भी बेहतर रहेगी. आज पश्चिम दिशा में प्रयास करने से नौकरी के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. धन भाव में चंद्र और शनि की युति कारोबार पर असर डाल सकती है. व्यापार में मंदी देखने को मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना फिलहाल कम है. साथ ही आज किसी भी तरह का नया निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा. आपकी वाणी भी आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, इसलिए बोलते समय सावधानी रखें, वरना बनते काम भी बिगड़ सकते हैं.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में आज विशेष ध्यान देने की जरूरत है. ग्रहों की स्थिति के कारण सिर दर्द, मानसिक तनाव और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. यदि लापरवाही की गई तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए खानपान का ध्यान रखें और ज्यादा तनाव लेने से बचें.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध 
पारिवारिक जीवन आज संतुलित रहेगा. घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और परिवार में आपसी समझ बनी रहेगी. पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे और एक-दूसरे का साथ मिलेगा. हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती है. प्रेमियों के बीच गलतफहमी या विवाद की स्थिति बन सकती है. दोस्तों के साथ भी किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज 6 अंक सिंह राशि के लिए शुभ रहेगा. इसके अलावा 3, 5, 7 और 9 अंक भी भाग्य का साथ देंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य, वाहन नंबर या अन्य चयन में इन अंकों का उपयोग लाभकारी हो सकता है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज के दिन पानी से दूरी बनाकर रखें. नदी, तालाब या जल स्रोत के पास जाने से बचें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन सकते हैं. साथ ही कुलदेवी या मां जगदम्बा की पूजा करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related