लड़की ने दिखाया जबरदस्त डांस टैलेंट, माधुरी के ‘चने के खेत में’ गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, दिल हार बैठेंगे आप
लड़की ने दिखाया जबरदस्त डांस टैलेंट, माधुरी के ‘चने के खेत में’ गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, दिल हार बैठेंगे आप
आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हर किसी को अपना टैलेंट दिखाने का भरपूर मौका दे रहा है.जिनके अंदर वाकई कोई छुपी हुई प्रतिभा है, वे इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर फेमस भी हो रहे हैं. लाखों में फॉलोवर्स भी बना रहे हैं. बड़ों के साथ छोटे-छोटे बच्चे, टीनएजर्स भी पीछे नहीं हैं. पेरेंट्स भी अपने बच्चे को आगे बढ़ाने के लिए उनसे डांस, गाने के रील्स अपलोड कर रहे हैं. अगर आपके बच्चे में टैलेंट है तो उसे दुनिया के सामने लाने में कोई हर्ज नहीं है. ऐसी ही हैं प्यारी सी भूमिका तिवारी, जिनके सभी रील्स फिल्मी गानों पर बेस्ड होते हैं. वह भी पुराने गानों पर उसी लुक में डांस करती हैं. ‘छोटी श्रीदेवी’ से मशहूर भूमिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट bhumikatiwari.official पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे माधुरी दीक्षित की 1994 में आई फिल्म ‘अंजाम’ के सुपरहिट गाना ‘चने के खेत में’ पर डांस कर रही हैं. माधुरी दीक्षित ने हरे रंग के घाघरे में जिस तरह ठुमके लगाए थे, वही सिग्नेचर स्टेप करती भूमिका इस वीडियो में दिख रही हैं. अब तक इस वीडियो को 42 हजार लाइक्स, ढाई हजार से भी ऊपर शेयर किया जा चुका है. इस डांस को देखकर लोगों ने जमकर भूमिका की तराफी की है और टैलेंटेड बताया है. आप भी देखेंगे ये वीडियो तो माधुरी की तरह झूमकर डांस करने को होंगे मजबूर.


