Last Updated:
फिरोजाबाद में कांच उद्योग से जुड़े डेकोरेटिव और हैंडीक्राफ्ट आइटमों में चांदी का व्यापक इस्तेमाल होता है, लेकिन चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव से व्यापारी परेशान हैं. पहले से तय दरों पर लिए गए ऑर्डरों में बढ़ती लागत के कारण नुकसान हो रहा है, जबकि नए ऑर्डर भी रोक दिए गए हैं. व्यापारियों का कहना है कि इस अस्थिरता से उन्हें 25 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका है और वे सरकार से दामों में स्थिरता लाने की मांग कर रहे हैं.
फिरोजाबाद. यहां की कांच फैक्ट्रियों में चूड़ियों से लेकर बोतलों और हैंडीक्राफ्ट आइटमों तक का निर्माण किया जाता है. लेकिन यहां कुछ डेकोरेटिव आइटम भी तैयार किए जाते हैं, जिनमें चांदी का इस्तेमाल होता है. चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव आने की वजह से कई व्यापारियों की टेंशन बढ़ गई है. वहीं चांदी के दामों में बढ़ोतरी होने से नए ऑर्डर भी रोक दिए गए हैं, ऐसे में व्यापारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है. फिरोजाबाद ग्लास मैन्युफैक्चर एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार बंसल उर्फ टोनी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि फिरोजाबाद में तैयार होने वाले कांच के विभिन्न आइटमों में चांदी का इस्तेमाल किया जाता है. इनमें थर्मस रिफिलिंग के लिए भी चांदी का उपयोग होता है, वहीं होम डेकोरेटिव आइटमों और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों में भी चांदी का प्रयोग किया जाता है. इन आइटमों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए चांदी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं. लेकिन फिलहाल चांदी के दामों में स्थिरता न होने के चलते व्यापारियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. व्यापारियों ने पहले से जो ऑर्डर ले रखे हैं, उनमें चांदी का प्रयोग हो रहा है, लेकिन बढ़ते दामों के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. नए ऑर्डर लेने के बाद चांदी को महंगे दामों पर खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है. वहीं कई ऑर्डर अब रोक भी दिए गए हैं, जिससे व्यापारियों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
25 प्रतिशत तक कांच हैंडीक्राफ्ट व्यापारियों को नुकसान
ग्लास मैन्युफैक्चरर एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि चांदी के दामों में अचानक उछाल आया और फिर गिरावट भी दर्ज की गई, लेकिन इस समय व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. जो भी ऑर्डर पहले लिए गए हैं, उनमें पहले से ही रेट तय है, लेकिन चांदी महंगी होने से व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है. वहीं जो व्यापारी नए ऑर्डर देना चाहते थे, उन्होंने भी फिलहाल ऑर्डर रोक दिए हैं. इससे फिरोजाबाद के हैंडीक्राफ्ट कांच व्यापारियों को 25 प्रतिशत तक नुकसान होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि अभी भी चांदी के दामों में स्थिरता नहीं आई है.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें


