Last Updated:
Mangal Gochar February 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल अब शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं. इस राशि में पहले से सूर्य, बुध और राहु स्थित हैं, जिससे खास ग्रह योग बन रहा है. इस प्रभाव से 3 राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के मजबूत योग बनते नजर आ रहे हैं.
Mangal Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई ग्रह एक निश्चित अवधि में न केवल राशि परिवर्तन करते हैं, बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. इसी प्रकार अब दो दिन बाद ग्रहों के सेनापति मंगल 23 फरवरी को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट के लगभग कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद हैं, जिससे मंगल और राहु का अंगारक योग बनेगा.
ज्योतिष शास्त्र में इस संयोग को काफी प्रभावशाली माना जाता है. इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा. कहीं यह उतार-चढ़ाव आ सकता है तो कहीं नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं. खास बात ये कि 3 राशियों के लिए ये युति विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है. इन राशियों को करियर, धन और निर्णय क्षमता के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानें…
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
मेष: मंगल और राहु का संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी शुभ हो सकता है. धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो परेशानियां चल रही हैं, वे समाप्त हो सकती हैं. मंगल की कृपा से नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं. साथ ही संतान इच्छुक दंपति को कोई खुशखबरी मिल सकती है.
वृश्चिक: इस राशि के जातक के लिए मंगल का राशि परिवर्तन काफी शानदार रहने वाला है. इस परिवर्तन से बहुत लाभ होने की संभावना है. इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली आ सकती है. निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा. धन-संपत्ति में वृद्धि होगी. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. पुराने तनाव खत्म होंगे और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा. लोग आपके काम से प्रभावित होंगे. पार्टनर के साथ तालमेल बढ़ेगा.
मकर: इस राशि के जातक को मंगल का गोचर काफ़ी शुभफल देने वाला रहेगा. करियर और व्यवसाय से जुड़ी कई खुशखबरी एक के बाद एक मिलेगी. जिससे आपकी किस्मत साथ देगी और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा, उन्हें समय पर ऑर्डर और मुनाफा दोनों मिलेगा. इतना ही नही इस राशि के जातक को पुरानी सम्पति से कोई बड़ा लाभ प्राप्त होने के भी प्रबल योग्य बन रहे है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


