Last Updated:
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने भारत मंडपम के अंदर शर्टलेस प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उनका कहना था कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और कथित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार जवाब दे. प्रदर्शन के एक दिन बाद यूथ कांग्रेस ने अपने विरोध का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी की तस्वीर साझा की है.
एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट चल रहा है. इस मेगा इवेंट में यूथ कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पर भारी बवाल मच गया है. समिट में आए कई एग्जिबिटर्स इस घटना से बेहद नाराज हैं. उनका कहना है कि ऐसे इंटरनेशनल इवेंट में यह हरकत बहुत गलत मैसेज देती है. एक टीचर ने तो इस प्रदर्शन की तुलना कुख्यात ‘कच्छा-बनियान गैंग’ से कर दी है. लोग इस हंगामे को देश की इमेज खराब करने वाला बता रहे हैं. एग्जिबिटर्स का मानना है कि देश टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है. लेकिन कांग्रेस देश को 100 साल पीछे ले जाना चाहती है. लोगों ने पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने इस इवेंट को जी20 जैसा शानदार बताया है. वहीं यूथ कांग्रेस अपने बचाव में महात्मा गांधी की तस्वीर का सहारा ले रही है.
यूपी से आए एक टीचर ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है. टीचर ने कहा, ‘बचपन में मैं कच्छा-बनियान गैंग का नाम सुनता था’. यह गैंग सरेआम लूटपाट करता था और लोग बस देखते रह जाते थे. अगर कोई पॉलिटिकल विरोध है तो उसका एक सही तरीका होना चाहिए. विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जैसी तय जगहें बनी हुई हैं. प्रशासन से परमिशन लेकर ही ऐसा कोई भी प्रदर्शन करना चाहिए.
भारत मंडपम में ऐसा हंगामा बेहद शर्मनाक
एक एग्जिबिटर ने इस पूरी घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. एग्जिबिटर ने कहा, ‘इतने बड़े इवेंट में ऐसा हंगामा शर्मनाक है’. यह मेगा समिट हम सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है. भारत टेक्नोलॉजी के फील्ड में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश के युवा एक शानदार और डिजिटल भविष्य की ओर देख रहे हैं. लेकिन कांग्रेस हमें 100 साल पीछे ले जाने की कोशिश में जुटी है.
जी20 जैसी भव्यता, कॉमनवेल्थ जैसा कोई स्कैम नहीं
इतने बड़े इवेंट के लिए बहुत तगड़ी प्लानिंग और मेहनत लगती है. जैसे परिवार में शादी होती है, वैसे ही सरकार ने मेहनत की है. पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद तीन बार भारत मंडपम का दौरा किया था. लोगों ने कहा कि जी20 का आयोजन भी बेहद शानदार तरीके से हुआ था. यह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट भी उसी लेवल का बेहतरीन इवेंट है. यूपीए सरकार में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारी घोटाले की चर्चा थी. वहां 400 रुपए का सामान 40 हजार रुपए में किराए पर दिखाया गया था.
यूथ कांग्रेस ने दी महात्मा गांधी की दलील
यूथ कांग्रेस के मेंबर्स ने इवेंट के अंदर अपनी शर्ट उतार दी थी. उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया. उनका मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट था. प्रदर्शन के एक दिन बाद यूथ कांग्रेस ने अपने बचाव में पोस्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी की एक तस्वीर शेयर की है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें


