How to keep rotis soft in casserole। कैसरोल में रोटी नरम रखने के टिप्स

Date:


Rotis Soft In Casserole: तवे से उतरी गरम-गरम, हल्की-सी फूली और नरम रोटी का स्वाद ही कुछ और होता है. ऊपर से थोड़ा घी लग जाए तो खाने का मजा कई गुना बढ़ जाता है, लेकिन सच ये है कि रोजमर्रा की तेज जिंदगी में हर बार रोटियां बनाकर तुरंत खाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. सुबह ऑफिस की जल्दी, बच्चों की स्कूल तैयारी, घर के बाकी काम -इन सबके बीच लोग एक साथ रोटियां बनाकर कैसरोल में रख देते हैं ताकि बाद में आराम से खा सकें. यहीं से एक आम समस्या शुरू होती है. कई बार देखा होगा कि कैसरोल खोलते ही रोटियां हल्की गीली, चिपचिपी या भाप से भीगी हुई लगती हैं. स्वाद भी बदल जाता है और रोटी की फूली बनावट खत्म हो जाती है.

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गरम रोटी से निकलने वाली भाप बंद कैसरोल में फंस जाती है और वही नमी वापस रोटी पर जम जाती है. अच्छी बात ये है कि ये समस्या बहुत छोटी-सी आदतों से ठीक हो सकती है. अगर आप सही तरीके से रोटियां कैसरोल में रखें, तो वे घंटों तक नरम और ताजी जैसी रह सकती हैं. आइए जानते हैं 5 आसान और काम के टिप्स जो हर किचन में आसानी से अपनाए जा सकते हैं.

1. गरम रोटी तुरंत कैसरोल में न रखें
सबसे आम गलती यही होती है कि तवे से उतरी रोटी सीधे कैसरोल में डाल दी जाती है. उस वक्त रोटी के अंदर भाप भरी होती है. जैसे ही ढक्कन बंद होता है, वही भाप अंदर जमा होकर नमी बना देती है. बेहतर तरीका है कि रोटी को 10–15 सेकंड के लिए खुली हवा में रखें. चाहें तो जालीदार छलनी, वायर रैक या प्लेट पर फैला दें. इससे एक्स्ट्रा भाप निकल जाएगी और रोटी सूखी-नरम रहेगी.

2. थोड़ा बड़ा कैसरोल चुनें
अगर कैसरोल रोटियों के साइज का ही है, तो अंदर हवा घूमने की जगह नहीं रहती. इससे भाप जल्दी जमा होती है और रोटियां गीली हो जाती हैं. थोड़ा बड़ा कैसरोल इस्तेमाल करें जिसमें किनारों पर हल्की खाली जगह रहे. इससे भाप फैलती रहती है और नमी सीधे रोटियों पर नहीं जमती. रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट रहती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. सूती कपड़े की लेयर जरूर लगाएं
कैसरोल के नीचे साफ सूती कपड़ा बिछाना बेहद असरदार तरीका है. उसके ऊपर रोटियां रखें और ऊपर से भी हल्का कपड़ा ढक दें. सूती कपड़ा नमी को सोख लेता है और भाप को सीधे रोटी तक पहुंचने से रोकता है. यही वजह है कि ढाबों और घरों में रोटियां कपड़े में लपेटकर रखी जाती हैं. इस तरीके से रोटियां घंटों तक मुलायम रहती हैं.

4. रोटियों को बेस से थोड़ा ऊपर रखें
कैसरोल के नीचे अक्सर हल्की नमी जमा हो जाती है, अगर रोटियां सीधे तले पर रखी हों तो वही नमी उन्हें गीला कर देती है. इससे बचने के लिए नीचे छोटी प्लेट, उलटी कटोरी या जाली रखें. उसके ऊपर कपड़े में लिपटी रोटियां रखें. इससे रोटियां बेस से ऊपर रहेंगी और नीचे की नमी का असर नहीं होगा.

5. बटर पेपर या फॉयल का सहारा लें
अगर घर में बटर पेपर या एल्युमिनियम फॉयल है तो कैसरोल के नीचे 2–3 लेयर बिछा दें. इसके ऊपर कपड़े में लिपटी रोटियां रखें. ये लेयर नीचे से आने वाली नमी को रोकती है और रोटियों को गीला होने से बचाती है. खासकर जब ज्यादा देर तक रोटियां स्टोर करनी हों, तब ये तरीका बहुत काम आता है.

रोटियां सॉफ्ट रखने का छोटा बोनस टिप
रोटियां रखते समय हर 3-4 रोटियों के बाद हल्का-सा घी या मक्खन लगा दें. इससे वे आपस में चिपकती नहीं और नरमी बनी रहती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related