साल 1966 में जब फिल्म सूरज रिलीज हुई, तो लोगों ने फिल्म पर दिल खोलकर प्यार लुटाया था. लेकिन एक गाने ने तो लोगों का ऐसा दिल जीता था कि हर किसी जुबां पर वो गाना रहता था. वो गाना है, फिल्म सूरज का ‘बहारो फूल बरसाओं मेरा महबूब आया है…’. इस गाने का म्यूजिक 60 के दशक के नामचीन शंकर जयकिशन ने दिया था. 4 मिनट 33 सेकंड के गाने के बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे. गाने में राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) और वैजयंतीमाला (Vyjayanthimala) लीड रोल में नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था.आज 60 साल बाद भी इस गाने का खुमार कम नहीं हुआ है. गाने को आज महबूब अपनी महबूबा को सुनाते हैं. 60 साल पुराने इस आइकॉनिक गाने को आवाज मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने दी.


