Business Idea: अगर आप कम पैसे में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह खबर दोस्त आपके लिए ही है. इसके लिए आपको सिर्फ 4000 रुपए की जरूरत पड़ेगी. हम आपको सुनील की कहानी बता रहे हैं… छत्तीसगढ़ के सुनील कुमार सागर ने मन न लगने के कारण पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन हार नहीं मानी. मात्र 4 हजार रुपये से मछली बेचने का काम शुरू किया. शुरुआत में रोज सिर्फ 15-20 किलो मछली ही बिक पाती थी, आमदनी भी सीमित थी, फिर भी धैर्य और मेहनत से उन्होंने अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ाया. आज वह युवाओं के लिए मिसाल बन गए, जो लोग कम पूंजी में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी न मिलने से निराश हैं वो ऐसे छोटे बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं


