दीपिका कक्कड़ भूलीं अपनी वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे रूहान ने उड़ाई खिल्ली, पति शोएब इब्राहिम ने भी जमकर लिए मजे

Date:


Last Updated:

मशहूर टीवी कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ एक बार फिर अपनी क्यूट बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में हैं. अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतने वाले इस कपल का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका नन्हा बेटा रूहान भी मस्ती के मूड में नजर आ रहा है. दरअसल, दीपिका अपनी शादी की सालगिरह की तारीख को लेकर थोड़ी कन्फ्यूज हो गईं, जिसे सुनकर शोएब ने तो उनकी टांग खींची ही, साथ ही छोटे रूहान ने भी अपनी मम्मी को मजेदार अंदाज में रोस्ट कर दिया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में किया था निकाह.

नई दिल्ली. शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी की दुनिया के मशहूर कपल हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है. शोएब और इब्राहिम का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. दरअसल, सारा माजरा शादी की सालगिरह को लेकर है, जो 22 फरवरी को होती है. लेकिन मजेदार बात ये रही कि दीपिका अपनी एनिवर्सरी की तारीख ही भूल गईं, जिसके बाद उनके नन्हे बेटे रूहान ने भी बड़े प्यार से अपनी मम्मी की टांग खींच ली.

बेटे ने दीपिका कक्कड़ का उड़ाया मजाक

मजाक-मजाक में शोएब थोड़ा और आगे बढ़ गए. उन्होंने अपने छोटे बेटे रूहान की तरफ इशारा करते हुए उसे सिखाया कि बोलो- शर्म करो मम्मा. लेकिन नन्हे रूहान ने तो महफिल ही लूट ली. सबको हैरान करते हुए रूहान ने अपनी तोतली जुबान में कह दिया शर्म करो दीपिका कक्कड़. बेटे के मुंह से अपना पूरा नाम सुनकर दीपिका और शोएब अपनी हंसी नहीं रोक पाए और ठहाके मारकर हंसने लगे.

दीपिका कक्कड़ ने नाराज होने का किया नाटक

इसके बाद दीपिका ने मजाक-मजाक में रूहान से नाराज होने का नाटक किया. लेकिन रूहान ने भी तुरंत अपनी मम्मी को मना लिया. वो धीरे से चलकर दीपिका के पास गया, उन्हें गले लगाया और एक प्यारा सा किस किया. रूहान की इस क्यूटनेस ने दीपिका का दिल जीत लिया और वो फिर से खिलखिला उठीं.

साल 2018 में शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़ ने की थी शादी

शोएब और दीपिका की प्रेम कहानी की शुरुआत मशहूर टीवी सीरियल ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी. यहीं दोनों पहली बार मिले और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 22 फरवरी 2018 को शादी करने का फैसला किया. उन्होंने शोएब के होमटाउन मौदहा में बड़े ही पारंपरिक तरीके से निकाह किया था. शादी के करीब पांच साल बाद जून 2023 में दीपिका और शोएब के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी और उन्होंने अपने बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने रूहान रखा है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related