पढ़ाई भी, कमाई भी! अधिकारी बनने के लिए अंबिकापुर का युवा बेच रहा यूनिक सोया समोसा, इलाके में क्रेज – Chhattisgarh News

Date:


Ambikapur News : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में एक युवा अपनी अनोखी सोच और मेहनत से अलग पहचान बना रहा है. गांधी चौक में यह युवक बायोटेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन करने के बाद अपने खुद के इनोवेटिव आइडिया से सोया समोसा तैयार कर रहा है.
खास बात यह है कि इस सोया समोसे में मैदे का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे यह स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा फायदेमंद है. पूरी तरह शाकाहारी यह समोसा अपने अनोखे स्वाद और हेल्दी विकल्प के कारण तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है.

ऐसा सोया समोसा पूरे अंबिकापुर में कहीं और नहीं
युवक का दावा है कि ऐसा सोया समोसा पूरे अंबिकापुर में कहीं और नहीं मिलता. सिर्फ सोया समोसा ही नहीं, बल्कि यहां इडली-सांभर कटलेट, मांगोड़ा जैसे कई यूनिक और हेल्दी नाश्ते भी तैयार किए जाते हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं .इस युवा की सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि वह रोजगार के नए और अनोखे आइडिया पर काम करते हुए खुद अपने हाथों से नाश्ता तैयार कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सिविल सर्विस की तैयारी भी कर रहा है. पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भर बनने की यह सोच आज के युवाओं के लिए मिसाल बन रही है.अपने अनोखे सोया समोसे के जरिए यह युवक न सिर्फ स्वाद में बल्कि सोच में भी एक अलग पहचान बना रहा है.

देव नाश्ता सेंटर की खास पहचान
अर्पित कंसारी की दुकान देव नाश्ता सेंटर अपने अनोखे सोया समोसे के लिए जानी जा रही है. अर्पित बताते हैं कि यह सोया समोसा पूरे अंबिकापुर में लगभग कहीं और उपलब्ध नहीं है. दुकान पर इसके अलावा इडली-सांभर, कटलेट और मंगोड़ा जैसे यूनिक नाश्ते भी मिलते हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

बिना मैदा, पूरी तरह वेज और हेल्दी समोसा
अर्पित का सोया समोसा पूरी तरह शाकाहारी है. इसमें आलू, सोयाबीन और घर में तैयार किए गए मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. खास बात यह है कि इसमें मैदा का उपयोग नहीं होता, जिससे यह एक हेल्दी विकल्प बन जाता है. यही वजह है कि स्वास्थ्य के प्रति सजग लोग भी इस समोसे को पसंद कर रहे हैं.

 स्वाद का राज, दुकान पर ही मिलेगा
जब अर्पित से घर पर ऐसा समोसा बनाने के टिप्स पूछे गए, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि इसका असली स्वाद जानने के लिए लोगों को उनकी दुकान पर आना होगा. उनका दावा है कि इतना टेस्टी और यूनिक सोया समोसा अंबिकापुर में और कहीं नहीं मिलेगा.

खुद का आइडिया, बिना किसी ट्रेनिंग जानिए युवक के हौसला
अर्पित कंसारी ने बताया कि यह पूरा आइडिया उनका खुद का है और उन्होंने इसके लिए किसी तरह की प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली. वे पिछले दो हफ्तों से अंबिकापुर में यह दुकान चला रहे हैं. इससे पहले वे नवापारा में अपना काम कर रहे थे. वे मूल रूप से अंबिकापुर के ही रहने वाले हैं. अर्पित ने अपनी पढ़ाई साईं बाबा कॉलेज से,बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन के रूप में पूरी की है. फिलहाल वे सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं और साथ ही अपने छोटे व्यवसाय को भी संभाल रहे हैं.

शुरुआत छोटी, उम्मीदें बड़ी
आमदनी को लेकर अर्पित का कहना है कि अभी व्यवसाय की शुरुआत है, इसलिए आय कम है. लेकिन जैसे-जैसे लोगों तक उनके सोया समोसे की पहचान बढ़ेगी, वैसे-वैसे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी. उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी मेहनत और अनोखा स्वाद एक दिन देव नाश्ता सेंटर को अंबिकापुर की पहचान बना देगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related