Last Updated:
Kanpur Latest News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दुल्हन ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि सुहागरात की रात जब वह अपने पति के पास गई तो पता चला कि वो नपुंसक है.
दूल्हा नपुंसक निकला. (सांकेतिक फोटो)
कानपुर: यूपी के कानपुर में सुहागरात मनाने से दुल्हन को रोकने के लिए एक दूल्हे ने ऐसी तरकीब लगाई, जिसे देख पत्नी के सारे अरमानों पर पानी फिर गया. शादी बाद खुशी-खुशी दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही होती है. तभी दूल्हा कमरे में जाता है. प्यार से दुल्हन अपने पति को देखती है और धीरे-धीरे उसके करीब बैठती है. यहां तक तो सब ठीक था लेकिन जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे का हाथ पकड़ती है तो वह कुछ बहाने बनाकर टाल देता है. कुछ महीने तक यही होता रहा. फिर उसे समझ आया कि उसका पति नपुंसक है. आइए जानते हैं पूरा मामला…
3 लोगों पर एफआईआर
कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि दहेज के लालच में ससुराल वालों ने उसकी शादी जानबूझकर एक नपुंसक युवक से कर दी. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने का प्रयास भी किया गया. उसने कहा कि वह आज तक सुहागरात नहीं मना सकी. उसका पति नपुंसक है. वो बोलता है कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा. ससुराल वाले भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. महिला की शिकायत पर पति समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
कानपुर की रहने वाली पीड़िता की शादी 25 अप्रैल 2025 में हमीरपुर जिले के युवक से हुई थी. शादी से पहले बरीक्षा, गोदभराई, तिलक और रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ. शादी में सोने की चेन, अंगूठी, चांदी के सिक्के, कपड़े, मिठाई, मेवा और घरेलू सामान दिया गया. इन सब में लड़की वालों के करीब 38 लाख रुपए खर्च हुए. सबकुछ अच्छे से होने के बाद जब विवाह की पहली रात आई तो महिला के साथ जो हुआ उससे वह दंग रह गई. शादी के बाद 26 अप्रैल को अपने ससुराल हमीरपुर पहुंची. यहां 4 दिन तक गांव में पति के साथ रही, लेकिन इस दौरान कोई संबंध नहीं बने. उसे लगा ये सब नॉर्मल है. इसके बाद वह अपने मायके चली गई. चौथी के बाद जब दूसरी विदाई होकर आई तो नोएडा में अपने पति के ताऊ, ताई के पास करीब एक महीना रही. यहां भी पति शारीरिक संबंध नहीं बना सका. बाद में पता चला कि पति नंपुसक है. वह शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ हैय
महिला ने कहा कि शादी के समय पति के नंपुसक होने की बात छिपाई गई. यही नहीं, जिस थ्री बीएचके फ्लैट को पति की संपत्ति बताकर रिश्ता तय किया गया. वह भी उसका नहीं था. पता चला कि वह उसे ताऊ- ताई का है. जब उसने पति से बात करनी चाही तो दूल्हे ने धमकी दे दी कि अगर किसी को नंपुसक होने की बात बताई तो अच्छा नहीं होगा. ससुराल वाले भी धमकाने लगे. मारने पीटने लगे. मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. समाज में बदनामी से बचने के लिए उस पर दबाव बनाया गया कि वह नाम की पत्नी बनकर रहे और खर्च ससुराल पक्ष उठाएगा. इनकार करने पर करीब 16 से 17 लाख रुपए के गहने और कैश छीन लिया. 25 अक्टूबर 2025 को उसे घर से बाहर निकाल दिया. बोले- जो करना है कर लो. हम डरने वाले नहीं हैं. 112 पर कॉल करके अपनी जान बचाई. इसके बाद 26 अक्टूबर को अपने मायके कानपुर आ गई. थाना प्रभारी रावतपुर कमलेश राय का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें


