सुष्मिता सेन की वो रोमांटिक फिल्म, जिसने बचाया हीरो का डूबता हुआ करियर, रिलीज होते ही बजट से कर डाली 5 गुना कमाई

Date:


Last Updated:

कुछ फिल्में ऐसी आती है, जो लोगों के जहन में बस जाती हैं. साल 1999 में भी सिनेमाघर में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसकी कहानी और किरदारों के नाम तक लोग अब तक नहीं भूल पाए हैं. इस फिल्म में एक अनूठी प्रेम कहानी देखने को मिली थी. फिल्म का लव ट्रायंगल तो इस फिल्म की जान था. फिल्म ने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई की थी.

नई दिल्ली. साल 1999 में आई वो लव ट्रायंगल वाली फिल्म, जिसकी कहानी ने लोगों को सोचने पर मजबूर क दिया था. सुष्मिता सेन ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया था. लोग थिएटर से निकलते वक्त सवाल करने लगे थे कि क्या ऐसे भी प्यार हो सकता है. फिल्म में मासूम चेहरे वाली लड़की ने तो लड़कों को अपना दीवाना ही बना दिया था.

साल 1999 की उस लव स्टोरी का नाम है ‘सिर्फ तुम’. फिल्म में प्रिया गिल और संजय कपूर लीड रोल में नजर आए थे. संजय कपूर के करियर के लिए तो ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई थी. इसी फिल्म से उन्हें ताउम्र पहचान मिली.

आज सिर्फ तुम बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक है. एक संजय कपूर और प्रिया गिल की अनोखी प्रेम कहानी वाली इस फिल्म ने लोगों के दिल पर ऐसा डाका डाला था कि लोग आज भी फिल्म को देखना पसंद करते हैं. इसके गाने सुनकर आज भी लोग अपने प्यार को याद कर लेते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के डायरेक्टशन की कमान अगाथियान ने संभाली थी. फिल्म में सलमान खान-जैकी श्रॉफ भी कैमियो करते नजर आए थे. ये फिल्म तमिल फिल्म ‘कधल कोट्टई’ की रीमेक थी. संजय कपूर के करियर में बहुत कम फिल्में हिट हो पाई थीं. उनमें से एक ‘सिर्फ तुम’ भी है.

फिल्म में संजय कपूर और प्रिया ने एक दूसरे को कभी नहीं देखा होता. लेकिन खत के जरिए दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं. बाद में प्रिया मुंबई संजय से मिलने आती है और दर-दर भटकते हुए सुष्मिता से जा मिलती है. वहीं फिल्म में लव ट्रायंगल दिखाया गया था.

फिल्म में सुष्मिता भी संजय कपूर को पसंद करती हैं.लेकिन वह उसे पा नहीं सकती, क्योंकि संजय कपूर को फिल्म में प्रिया गिल से प्यार होता है. न कभी मिले, न कभी फोन पर बात हुई. न कभी एक दूसरे को देखा. इस अनोखी प्रेम कहानी ने उस दौर में सभी का दिल जीत लिया था.

संजय कपूर की फिल्में फ्लॉप होती जा रही थीं. करियर की शुरुआत ही उन्होंने फ्लॉप फिल्म से की थी. तब इस एक हिट ने संजय कपूर का डूबता करियर बचाया था और उन्हें इडंस्ट्री में अलग पहचान दिलाई थी.

बता दें कि 11 जून 1999 को रिलीज हुई फिल्म सिर्फ तुम को अगथियान ने डायरेक्ट किया था, फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे. फिल्म में नदीम-श्रवण ने अपना म्यूजिक दिया था. फिल्म के सभी गाने हिट हुए थे. Sacnilk के मुताबिक,महज 2 करोड़ के बजट में बनी सिर्फ तुम ने वर्ल्डवाइड 10.27 करोड़ का कलेक्शन किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related