एक फैसला और पलट गई किस्मत, मोबाइल से मिला आइडिया तो छोटे से कमरे से शुरू किया काम, आज लगा दिया 2100 बाग का प्लांट

Date:


Last Updated:

Success Story: कुछ करने का जुनून हो तो सफलता मिल ही जाती है. यह वाक्य बिहार के जहानाबाद निवासी सूर्य प्रकाश पर प्रतीक बैठ रहा है. वह कभी हर इंसान की तरह सरकारी नौकरी की चाहत लेकर बड़े शहरों की ओर निकल पड़े थे. लेकिन एक दिन मोबाइल देखते-देखते आइडिया आया और उन्हेंने एक कमरे से काम को शुरू कर दिया है. आज उनेक पास 2100 बाग का प्लांट है..

जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद निवासी सूर्य प्रकाश कभी हर इंसान की तरह सरकारी नौकरी की चाहत लेकर बड़े शहरों की ओर निकल पड़े थे. दिल्ली में रहकर कुछ साल तैयारी भी की. हालांकि, कोरोना महामारी ने उनके बहते सपने को समेट कर वापस घर की ओर भेज दिया. कुछ समय तक घर पर ऐसे ही बैठे रहे. मोबाइल स्क्रोल करते हुए एक आईडिया मिला. वह आइडिया इस कदर जुनून की तरह सवार हुआ, पता ही नहीं लगा.

एक छोटे से कमरे से मशरूम की शुरुआत हुई और आज 2100 बाग का प्लांट उनके पास मौजूद है. इस प्लांट से एक लॉट में 5 टन तक प्रोडक्शन होता है. सूर्य प्रकाश का प्लांट पूरी तरह आधुनिक है. इनके पास मशरूम उत्पादन के दो स्ट्रक्चर मौजूद हैं. यह वर्मी कंपोस्ट भी खुद ही बनाते हैं और उत्पादन भी खुद ही करते हैं. केवल मशरूम के बीज उनको बाहर से मंगवाना पड़ता है. इस प्रकार से देखा जाए तो एक सफल मेहनत और ट्रेनिंग के बल पर जहानाबाद में सूर्य प्रकाश बटन मशरूम उगाने में अव्वल दर्जे में आते हैं.

ऐसे बदली किस्मत
सूर्य प्रकाश 35 साल के हैं. वह जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित के रहने वाले हैं. उनका भी सपना हर एक व्यक्ति की तरह सरकारी नौकरी की थी. पहले पटना गए और फिर BPSC की तैयारी करने के लिए दिल्ली चले गए. हालांकि, उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. यही वजह रही कि महामारी में वह घर आए और कुछ समय के बाद एक छोटे से कमरे से मशरूम उत्पादन की शुरुआत की. आज उनका मशरूम उत्पादन में बढ़िया प्रोडक्शन हो रहा है. बटन और ओयस्टर मशरूम का प्रोडक्शन करते हैं. उनका यूनिट पूरी तरह से आधुनिक यंत्रों के साथ सजा हुआ है.

यहां यहां होती है आपूर्ति
जहां तक सप्लाई की बात है तो पटना, गया, अरवल, नालंदा और मसौढ़ी तक जाती है. आज के समय में उनकी इस सोच ने उनके और उनके परिवार का एक नया आयाम दिया है. इसी मशरूम की कमाई से परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो रहा है. सूर्य प्रकाश का मानना है कि कोई भी युवा अगर सरकारी नौकरी नहीं कर सके तो उनको घबराना नहीं चाहिए. बस सही सोच और कड़ी मेहनत के साथ किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़े तो उनके लिए सफलता जरूर हाथ लग सकती है. बशर्ते ईमानदारी से प्रयास होना जरूरी है. मशरूम से कमाई तो होती ही है साथ में वह कंपोस्ट जो तैयार करते हैं उसकी भी सप्लाई से वह अच्छे खासे पैसे कमाते हैं.

दर्जन लोगों को मिल रहा रोजगार
उनके इस प्रयास से न सिर्फ उनके परिवार और उनका रोजी रोटी चल रहा है, बल्कि आसपास के दर्जन युवा और महिला को भी रोजगार प्रदान हो रहा है. इससे अगल-बगल के लोगों को भी नौकरी मिल रही है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related