भिंडी के फायदे: पाचन और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए जानें टिप्स

Date:


Last Updated:

हरी और मुलायम भिंडी सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. रोज़ाना भिंडी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है. साथ ही, यह त्वचा को निखारने और बालों को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है. सब्ज़ी, सूप या सलाद — इसे किसी भी रूप में शामिल कर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

रायबरेली. रसोई में आसानी से मिलने वाली भिंडी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. हरी और मुलायम भिंडी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. नियमित रूप से भिंडी का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और कई बीमारियों से बचाव भी संभव होता है. दरअसल, रायबरेली की आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ गौरव कुमार लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि भिंडी वर्ष के 12 महीने बाजारों में उपलब्ध रहती है. इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में कारगर होते हैं. वह बताते हैं कि इसका सेवन हम कई तरह से कर सकते हैं, जैसे कि सब्जी बनाकर, सूप बनाकर या फिर सलाद के रूप में भी कच्चा खा सकते हैं.

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

गौरव कुमार के मुताबिक, भिंडी में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट की सफाई करने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है. यह आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. जिन लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी दिक्कत रहती है, उनके लिए भिंडी का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है.

ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी भिंडी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. कुछ लोग भिंडी को रातभर पानी में भिगोकर उसका पानी पीते हैं, जिससे ब्लड शुगर संतुलित रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. भिंडी में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद करता है. इससे हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन C और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. भिंडी में विटामिन A और C पाए जाते हैं, जो त्वचा को निखारने और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. नियमित सेवन से त्वचा में चमक आती है और बालों का झड़ना भी कम हो सकता है.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Urad Dal Farming | Agriculture News | उड़द दाल की खेती | कृषि समाचार |

होमफोटोकृषिगेहूं कटाई के बाद खाली खेत में करें...

टाइसन… इंडियन आर्मी का वो साइलेंट वॉर‍ियर, ज‍िसने आतंक‍ियों की मांद में घुसकर मचाया कत्‍लेआम

होमताजा खबरदेशटाइसन... आर्मी का साइलेंट वॉर‍ियर, आतंक‍ियों की...