[ad_1]
छपरा के मांझी प्रखंड स्थित बिगहा गांव के 96 वर्षीय सूर्य देव प्रसाद स्वस्थ जीवनशैली की मिसाल हैं. उम्र 100 के करीब होने के बावजूद वे दौड़ते, साइकिल चलाते और बिना चश्मे के पढ़ लेते हैं. वे रोज सुबह 3 बजे उठकर स्नान-ध्यान करते हैं, फिर 3-4 किमी पैदल टहलते हैं. घर लौटकर एक घंटे योग और कठिन व्यायाम करते हैं. परिवार संग हंसी-मजाक भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है. कभी-कभी 5-10 किमी साइकिल चलाते हैं. अनुशासन, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच ही उनकी सेहत का राज है.
[ad_2]
Source link
